{"_id":"60a6583b8ebc3ed2b35c707e","slug":"international-cricketer-bhuvneshwar-kumar-father-died-in-ganganagar-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के घर आने वाली है ये बड़ी खुशी, पिता की मौत से छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के घर आने वाली है ये बड़ी खुशी, पिता की मौत से छाया मातम
Thu, 20 May 2021 06:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 May 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
पिता के साथ क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : amar ujala
अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर के 63 वर्षीय पिता कई माह से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के एम्स व नोएडा समेत कई अस्पतालों में इलाज के बाद वह इन दिनों मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि यहां भी चिकित्सकों ने उन्हें जवाब दे दिया। इसके बाद से भुवनेश्वर कुमार व उनका परिवार घर पर ही उनकी सेवा कर रहा था।
Trending Videos
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता बाएं से प्रथम
- फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार लीवर में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे उनके पिता किरनपाल सिंह की हालत गंभीर चल रही थी। डॉक्टरों के जवाब देने पर परिवार उन्हें गंगानगर स्थित अपने आवास पर ले आए थे।
भुवी के पिता किरनपाल सिंह परिवार के साथ
- फोटो : amar ujala
पिछले कई महीनों से लीवर के कैंसर से जूझ रहे किरनपाल का उपचार दिल्ली के एम्स व नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। इंग्लैंड के डॉक्टरों के निर्देशन में इलाज जारी रहा। गंभीर हालत में भी किरनपाल ने आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए भुवी को वोट देने की अपील की थी। भुवी सर्वाधिक वोट पाकर 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुने भी गए थे। इससे पिता बहुत खुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : amar ujala
दिल्ली व नोएडा में उनकी कीमो थेरेपी पूरी हो गई थी। जिसके बाद वह खुद को ठीक महसूस कर रहे थे। लेकिन दो सप्ताह पहले उनकी हालत फिर खराब हो गई थी। उन्हें गंगानगर स्थित पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
भुवनेश्वर के पिता का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
हालत स्थिर रहने के कुछ दिन बाद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के मसूरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।लीवर के कैंसर के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने चपेट में ले लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। अब भुवी और उनकी मां इंद्रेश देवी और बहन रेखा पिता की देखरेख कर रहीं थीं।