फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा की मौत: पति का चेहरा देख बेसुध हुई पत्नी, रोते हुए बोली- वादा तोड़कर इतनी दूर चले गए

Mon, 20 Jan 2020 01:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Jan 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Inspector has killed in accident at Meerut city of Uttar Pradesh
हादसे में दरोगा की मौत - फोटो : अमर उजाला

हादसे में मौत के शिकार हुए दरोगा आनंद प्रकाश के परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई। बेटे और बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। उनका विलाप सुन वहां मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Inspector has killed in accident at Meerut city of Uttar Pradesh
हादसे की खबर लगने के बाद गमजदा परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

खरखौदा में सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए बागपत के सिरसली निवासी दरोगा आनंद प्रकाश की पत्नी बच्चों के साथ सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी में रह रहीं हैं। दरोगा की पत्नी अमरेश को खरखौदा पुलिस ने फोन कर घायल होने की सूचना दी थी। अमरेश बेटी आंचल और बेटे अंश को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गईं। वहां पहुंचकर जैसे ही उन्हें मौत की जानकारी हुई, वह बेसुध-सी हो गईं। पति का शव देखकर बिलख पड़ीं। कहा, शनिवार रात को ही फोन पर बात हुई थी। कहा था चिंता मत करना, घर पर आराम से रहना। मैं सुबह आऊंगा। उसके बाद गांव भी जाना है। रोते-बिलखते परिवार को महिला कांस्टेबल और अन्य लोगों ने किसी तरह संभाला।

Inspector has killed in accident at Meerut city of Uttar Pradesh
दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

खरखौदा पुलिस ने बताया कि दरोगा की कार में जिस महिंद्रा पिकअप ने टक्कर मारी। उसका चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप में सवार सुभाष पुत्र धनपाल निवासी तोचीगढ़ अलीगढ़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Inspector has killed in accident at Meerut city of Uttar Pradesh
हादसा - फोटो : अमर उजाला

दरोगा के पिता महिपाल सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। आनंद का छोटा भाई अमर सिंह पीएसी में कांस्टेबल हैं। मां श्यामो देवी ने आनंद प्रकाश को गांव बुलाया था। अमरोहा से चलने से पहले ही दरोगा ने पिता से फोन पर बात की थी और गांव आने आने को कहा था। माता-पिता उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली, दोनों की आंखें पथरा गईं। सिरसली गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में आनंद का अंतिम संस्कार किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed