फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में योगी की पुलिस का कारनामा : गुंडों की तरह भिड़े दो दरोगा, देखें तस्वीरें

Fri, 04 Aug 2017 01:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 04 Aug 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
In the police station, beating two daroga, lots of kick-ups, see photos
थाने में दो दरोगा भिड़े

मेरठ में भावनपुर थाने के कार्यवाहक एसओ रहे प्रेम प्रकाश ने बुधवार को थाने में जमकर उत्पात मचाया। लाइन हाजिर होने के बावजूद रवानगी करने को तैयार नहीं हुआ। इसी बात पर गुस्साकर एसएसआई और सिपाही की गाड़ी पर डंडे बरसा दिए। रोकने पर एसएसआई को पीटकर फरार हो गया।

In the police station, beating two daroga, lots of kick-ups, see photos
थाने में दो दरोगा भिड़े

एसएसपी ने देररात दरोगा को सस्पेंड कर दिया और इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को हटा दिया। भावनपुर थाने में तीन दिन पूर्व एसएसपी मंजिल सैनी ने निरीक्षण किया था।

In the police station, beating two daroga, lots of kick-ups, see photos
गाड़ी में भी की तोड़फोड़

​इंस्पेक्टर मुकेश कुमार अवकाश पर जाते समय एसएसआई के बजाय दरोगा प्रेमप्रकाश को थाने का चार्ज दे गए थे। गश्ती मिलान में खामियां देखकर एसएसपी ने कार्यवाहक एसओ प्रेमप्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
In the police station, beating two daroga, lots of kick-ups, see photos
थाने में दो दरोगा भिड़े

अगले दिन मुंशी नागेंद्र चौधरी ने प्रेमप्रकाश को रवानगी करने को कहा तो उसने मुंशी की पिटाई कर दी। इसका विरोध करने पर एक सिपाही को भी पीटा। बुधवार को प्रेमप्रकाश ने सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन
In the police station, beating two daroga, lots of kick-ups, see photos
थाने में दो दरोगा भिड़े

दोपहर करीब 12 बजे सीनियर सब इंस्पेक्टर (एसएसआई) मुकेश कुमार ने प्रेमप्रकाश को थाने से रवानगी करने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। उसको रोकने का प्रयास किया तो प्रेमप्रकाश हाथ में डंडा लेकर एसएसआई मुकेश की कार के पास पहुंचा। उसने पहले मुकेश और फिर एक सिपाही की कार के शीशे तोड़ डाले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed