कमर अब्बास के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। बुधवार तड़के दिल्ली में हुए हादसे में कमर का लगभग पूरा परिवार की खत्म हो गया। उनके परिवार में बस 16 साल का बेटा अब्बास मेहंदी ही बचा है। वह भी एलबीएस अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बुधवार हादसे की खबर मिलते ही कमर के दिल्ली व मेरठ में रहने वाले रिश्तेदार एलबीएस अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बुधवार को ही सभी का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। जिन्हें परिजन मेरठ ले गए।
सड़क पर चारों ओर फैला था खून ही खून, पूरे परिवार के दर्दनाक अंत को देख कांप गई लोगों की रूह
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:37 PM IST
सार
कमर अब्बास के बच्चों ने आईजीआई एयरपोर्ट घूमने की, की थी जिद
नोट: खबर मेरठ के लिए भी उपयोगी है
कमर अब्बास का लगभग पूरा परिवार खत्म,एक ही बेटा बचा
-कमर अब्बास के बच्चों ने आईजीआई एयरपोर्ट घूमने की की थी जिद
-बच्चों की जिद के कारण कमर लेकर आए थे पूरे परिवार को दिल्ली एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन