फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मैंने बुरा सपना देखा, मन बहुत घबरा रहा है, मुझे मिलना है', पत्नी से फोन पर कही थी ये बात; आते ही मार डाला

Mon, 04 Aug 2025 02:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Aug 2025 02:58 PM IST
सार

मेरठ में सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने शनिवार की सुबह लॉकेट पहनाने के बहाने आंखें बंद कराकर पत्नी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद खुद ही पुलिस को जानकारी भी दी थी।
 

विज्ञापन
Husband Kills Wife in meerut Accused of murder seven-month pregnant wife sent to jail
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में पत्नी सपना (26) की चाकू और ब्लेड से हमला कर हत्या करने के आरोपी रविशंकर को रविवार को जेल भेज दिया गया। भाई सोनू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति रविशंकर, ससुर विशंबर, सास विमला, नंद रजनी व रचना के खिलाफ हत्या व दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की संलिप्ता की जांच करते हुए उन्हें तलाश रही है।


लिसाड़ीगेट क्षेत्र के जाटवगेट निवासी सपना माता-पिता की मौत के बाद अम्हेड़ा गांव में अपनी बहन ममता और जीजा मुन्ना के साथ रहती थी। इसी वर्ष 23 जनवरी को सपना की शादी बहन और जीजा ने भावनपुर क्षेत्र के किनानगर निवासी रविशंकर से कराई थी। रविशंकर की गांव में ही किराना की दुकान है। 
Husband Kills Wife in meerut Accused of murder seven-month pregnant wife sent to jail
पति के साथ सपना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काम पर गया हुआ था मुन्ना
पांच दिन पूर्व ही सपना बहन के घर आई थी। रविशंकर ने शनिवार सुबह पत्नी को फोन कर बुरा सपना देखने और मिलने की बात की थी। इसके बाद सुबह साढ़े 11 बजे रविशंकर अम्हेड़ा पहुंचा था। इस दौरान मुन्ना काम पर गया हुआ था और उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। 
 
Husband Kills Wife in meerut Accused of murder seven-month pregnant wife sent to jail
गंगानगर में पत्नी की हत्या करने के बाद कमरे में लेटा आरोपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लॉकेट पहनाने के बहाने आंखें बंद कराकर दिया था वारदात को अंजाम
ममता घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। इसी बीच रविशंकर ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और पत्नी को लेकर मकान की पहली मंजिल पर चला गया। गले में लॉकेट पहनाने के बहाने आरोपी ने सपना की आंखें बंद कराई और चाकू व ब्लेड से उस पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Kills Wife in meerut Accused of murder seven-month pregnant wife sent to jail
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके बुलाया
चीख-पुकार सुनकर उसकी बहन व आसपास के लोग मौके पर दौड़े। दरवाजा बंद होने की वजह से लोग घर के अंदर नहीं जा सके, लेकिन वहां भीड़ जमा हो गई थी। आरोपी के कॉल करने पर पहुंची पुलिस ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। तब तक सपना की मौत हो चुकी थी। 

 
विज्ञापन
Husband Kills Wife in meerut Accused of murder seven-month pregnant wife sent to jail
सपना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौजूद लोगों ने आरोपी से हाथापाई का प्रयास किया। पुलिस आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले आई थी। सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed