फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या: दम तोड़ने तक पत्नी पर किए ताबड़तोड़ वार, कातिल पति परिजनों संग फरार

Tue, 09 Jul 2024 05:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jul 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife in Meerut after despute, accused absconding with family
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। महिला की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद रहता था। पहले भी दोनाें के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। मंगलवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर डाली। 

  
 
Husband killed his wife in Meerut after despute, accused absconding with family
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा में मंगलवार को दिन निकलते ही पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्साए पति ने  कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर तब तक वार करता रहा जब तक कि उसकी माैत नहीं हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया।


 
Husband killed his wife in Meerut after despute, accused absconding with family
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी मौसम पुत्र हाशिम मजदूरी करता है। मौसम की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व फरजाना से हुई थी। शादी के बाद दोनों के छह बच्चे हुए। बड़ी बेटी सोनम की शादी लगभग सात महीने पूर्व की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband killed his wife in Meerut after despute, accused absconding with family
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार दंपती में काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में भी दंपती में कई बार झगड़ा हो चुके थे। मंगलवार सुबह भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोपी पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के हमले में महिला लहुलुहान होकर फर्श पर गिर गई। 

विज्ञापन
Husband killed his wife in Meerut after despute, accused absconding with family
माैके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

महिला की चीख सुनकर बच्चे बाहर की तरफ दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई है। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed