समय पर कपड़े सील कर नहीं देने के विवाद में दर्जी और उसे भाई ने शाहिद(42) के सीने में कैंची घोपकर का हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एडिशनल एसपी और सीओ के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
2 of 5
माैके पर माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मोहल्ला छड़ियान निवासी शाहिद उर्फ कालू पंजाब में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। ईद अल-अजाह पर शहीद अपने घर पर आया हुआ था। वहीं शनिवार शाहिद के पड़ोसी परवेज की बारात कांधला जानी थी, जिसके लिए शाहिद ने मोहल्ले में ही नाज टेलर के यहां अपने कपड़े सिलने के लिए दिए थे।
3 of 5
माैके पर माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर 12:00 बजे शाहिद अपने कपड़े लेने गया तो कपड़े तैयार नहीं होने पर दर्जी के साथ कहा-सुनी हो गई। जिस पर दर्जी और उसे भाई ने शाहिद के सीने में कैंची घोंप दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
4 of 5
माैके पर माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कैंची दिल तक पहुंचने के कारण शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एडिशनल एसपी, सीओ अमरदीप मौर्य और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
5 of 5
माैके पर माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक शाहिद के एक छोटा बेटा और दो बेटियां हैं। मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि युवक की हत्या हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।