उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और देवबंद में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी को लेकर मुस्लिम समाज में शुक्रवार को अचानक कड़ा रोष देखने को मिला है।
सहारनपुर में नवाबगंज में जामा जामा में नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नवाबगंज से लेकर घंटाघर तक का जलूस निकालकर जमकर प्रदर्शन किया। घंटा घर पर प्रदर्शन के बाद लौटते समय दहशत में बाजार बंद होता चला गया।
इस मामले को लेकर देवबंद मेंं सैकड़ों युवक जुमे की नमाज के बाद अचानक सड़कों पर निकल कर नारे बाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर के कई युवकों को हिरासत में ले लिया। आगे तस्वीरों में देखें कैसे नमाज खत्मम होते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
2 of 6
जुमे की नमाज के बाद बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नेतृत्व हीन युवाओं की भीड़ अचानक प्रदर्शन करने लगी।
3 of 6
जुमे की नमाज के बाद बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिद रशीद से नारेबाजी के साथ भीड़ के मोहल्ला खानकाह में पहुंचने पर एसपी देहात सूरज राय और एसडीएम दीपक कुमार व अधिकारियों के साथ नगर के सामाजिक लोगों ने युवकों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन युवक लगातार नारेबाजी करते रहे।
4 of 6
जुमे की नमाज के बाद लगा हुजूम।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अचानक पुलिस द्वारा भीड़ पर लाठीचार्ज करके आधा दर्जन से हिरासत में ले लिया गया।
5 of 6
तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज होते ही वहां भगदड़ मच गई और भीड़ तितर-बितर हो गई।