फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं पर चढ़ा होली का सुरूर, जमकर उड़ाया गुलाल, देखें खास तस्वीरें

Sat, 07 Mar 2020 03:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Mar 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrated in many school and college at Meerut city
परीक्षा के बाद छात्राओं ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं पर होली का रंग ऐसा चढ़ा। जिधर देखो उधर ही गुलाल उड़ता नजर आया। महिला क्लब और संगठन कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्व की खुशियां बांट रहे हैं। वहीं स्कूल और कॉलेजों में परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं जमकर होली खेल रहे हैं। आगे देखिए खास तस्वीरें-

Holi celebrated in many school and college at Meerut city
छात्राओं ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को बीट्स ऑफ डांस एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चे राधाकृष्ण बनकर पहुंचे। राधा कृष्ण ने बॉलीवुड गीतों पर नृत्य किया। फूलों से होली खेली और डांस का आनंद लिया। एकेडमी के निदेशक समीर खुर्शीद ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शाबाज, प्रीति, अर्शी, जूही, साक्षी, प्रेमवदा, वाणी व सकीरत मौजूद रहे।

Holi celebrated in many school and college at Meerut city
होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला

वहीं गौरी प्ले स्कूल में बच्चे सफेद पोशाक में सजकर आए। शिक्षिकाओं ने गुलाल लगाकर बच्चों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने लघु नाटिका का मंचन किया। गुलाल लगाया और गीतों पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य अनुराधा बरार ने बच्चों को होली का महत्व बताया। चेयरपर्सन पल्लवी भारद्वाज ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi celebrated in many school and college at Meerut city
परीक्षा के बाद होली खेलते छात्र - फोटो : अमर उजाला

उधर, किड्जी स्कूल जागृति विहार में बच्चों ने नृत्य, गायन, वादन व अभिनय आदि गतिविधियों में भाग लेकर इनाम जीते। सीनियर केजी के बच्चों को विदाई भी दी गई। डॉ. मीनाक्षी अर्जुन ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्राची, दीपिका, ज्योति, राखी, डॉली व शाज़िया ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
Holi celebrated in many school and college at Meerut city
होली खेलते छात्र - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो पब्लिक स्कूल में इकोफ्रेंडली तरीके से होली मनाई गई। कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा दस तक के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के ऊपर पुष्प वर्षा की। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद दीक्षित एवं प्रधानाचार्या सपना नामदेव सहित समस्त शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ इकोफ्रेंडली होली खेलते हुए संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम में श्यामलता, संध्या, मीनाक्षी, निर्मला, ज्योति, नीतू, सरिता, सोनिया, कविता, सचिन, आदित्य मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed