हरियाली तीज की रौनक बाजार में पूरे शबाब पर है। शहर के प्रमुख बाजारों में गुरुवार और शुक्रवार को चारों तरफ खासी चहल पहल दिखी। सास अपनी बहू को लेकर तो ननद भाभी के साथ में तीज की खरीदारी करने निकली। नई नवेली दुल्हन और बिटिया को शादी के बाद ससुराल में सिंधारा भेजने के लिए मम्मी-पापा भी खरीदारी करने बाजार पहुंचे। सखियों ने अपने लिए कपड़े, गहने, हरी-हरी चूड़ियां, बिंदी और सिंगार का सामान खरीदा।
हरियाली तीज 2019: बाजारों में उमड़ी भीड़, पसंद किए जा रहे मेहंदी के ये डिजाइन, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं सिंधारे के लिए घेवर, गुजिया, मिठाई, नमकीन व फल खरीदे। शहर के प्रमुख बाजार आबूलेन, सदर, बेगमपुल बाजार, दिल्ली रोड, शारदा रोड, सेंट्रल मार्केट, पीएल शर्मा रोड, आरजी कॉलेज रोड के सभी बाजारों में खासी रौनक रही। देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। कपड़े, गहने, चप्पलों के शोरूमों के साथ मेहंदी डिजाइनर और ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ रही।
मैचिंग के सूट, साड़ियां बन रहीं पसंद
हरियाली तीज पर महिलाओं व युवतियों ने हरे रंग के सूट, साड़ी, गाउन व कपड़े खरीदे। कपड़ों के अलावा एसेसरीज व ज्वैलरी में भी महिलाओं ने मैचिंग का विशेष ख्याल रखा। साड़ियों में पेपर सिल्क, कोसा सिल्क, कांजीवरम, ग्लॉस कॉटन, शिफॉन की साड़ियों की विशेष मांग है। हलके वजन की साड़ियां अधिक पसंद की जा रही हैं। साड़ियों के साथ ही चूड़ी, बिंदी, कंगन, ज्वैलरी को लेकर भी महिलाएं खरीदारी करने बाजार पहुंची।
20 रुपये से लेकर 500 रुपये में मेहंदी
हरियाली तीज पर हाथों में मेहंदी रचाने का विशेष महत्व है। आबूलेन, सदर, शारदा रोड, बेगमपुल सहित सेंट्रल मार्केट में महिलाएं मेहंदी लगवाने पहुंची। मेहंदी डिजाइनर्स ने भी 20 रुपए से लेकर 500 रुपए एक हाथ में मेहंदी लगाने के लिए।
वहीं हाथों-पैरों में मेहंदी लगाने के लिए 2500 रुपए से लेकर 4000 रुपए तक कीमत वसूली। अरेबिक, फुल हैंड, टैटू, हॉफ हैंड के अलावा हॉफ एंड हॉफ मेहंदी के डिजाइन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/