{"_id":"5d441b908ebc3e6cee20bd0a","slug":"meerut-anit-murder-case-the-victim-family-has-blamed-the-bjp-mla-sangeet-som","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर्डर केस: हत्यारोपी विजय धामा की गिरफ्तारी पर सियासी 'खेल', विधायक संगीत पर लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर केस: हत्यारोपी विजय धामा की गिरफ्तारी पर सियासी 'खेल', विधायक संगीत पर लगाया ये गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Aug 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी विजय धामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के मेरठ शहर में 50 हजार के इनामी रहे हत्यारोपी विजय धामा की गिरफ्तारी के बाद सियासी खेल शुरू हो गया है। चुनाव में मारे गए प्रधान पुत्र अनित गुर्जर के परिजनों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। पीड़ित परिवार ने भाजपा विधायक संगीत सोम पर आरोप लगाया कि सेटिंग कर विजय धामा को गिरफ्तार कराया गया। गिरफ्तारी की पटकथा एक सप्ताह पहले बनी थी।
2 of 6
प्रधान के बेटे की हत्या का आरारोपी विजय धामा
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में बूथ कैपचरिंग का विरोध करने पर परीक्षितगढ़ के बली ग्राम प्रधान के बेटे अनित गुर्जर की छह जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा नामजद हुआ था। घटना से 25 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली के एक मॉल से विजय धामा की गिरफ्तारी होना दिखाया।
3 of 6
भाजपा विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं आरोपी की नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी होने पर पीड़ित परिजनों ने नाराजगी जताई। इसको लेकर पीड़ित परिवार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। आरोप लगाया कि भाजपा विधायक संगीत सोम ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए एक सप्ताह पहले से ही प्लानिंग बनाई थी। उसके तहत उसको दिल्ली स्थित मॉल से गिरफ्तार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हत्यारोपी विजय धामा को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित पक्ष का ये भी आरोप है कि आरोपी धामा गिरफ्तारी तक व्हाट्सएप कॉलिंग करके पीड़ित परिवार को समझौता न करने पर धमकी देता रहा। पीड़ित परिवार ने विजय धामा को दूरदराज की जेल में शिफ्ट कराने, उस पर रासुका लगाने और उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग करते हुए डीएम के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। करीब एक घंटा पीड़ित परिवार ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 6
एसएसपी अजय साहनी
- फोटो : अमर उजाला
अनित गुर्जर के पिता प्रधान कालूराम का कहना है कि बुधवार को वह विधायक दिनेश खटीक के साथ एसएसपी से मिलने गए थे। इसी दौरान विधायक संगीत सोम भी एसएसपी से मुलाकात करने गए। आरोपी की गिरफ्तारी में विधायक ने पूरी सेटिंग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।