फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पापा कहां गए...उन्हें बुला दो ना: जिम ट्रेनर की मौत पर बार-बार बिलख रहीं मासूम बेटियां, हर किसी की आंखें नम

Sun, 11 Sep 2022 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Sep 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
Gym trainer dies due to fake food supplements After Sanjeev death, innocent daughters are crying
पत्नी और बेटियों के साथ संजीव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड की अधिकता ने जिम ट्रेनर की जान ले ली। मृतक संजीव धामा के हंसते-खेलते परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गईं। संजीव 27 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़े, आखिर में उनकी मौत हो गई। संजीव की मौत से पत्नी, दो बेटियों और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाज करने वाले चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड की मात्रा अधिक लेने से ही ऐसा हुआ है। मेडिकल थाना इलाके के राजनगर कॉलोनी के रहने वाले संजीव धामा पुत्र भोपाल सिंह सेंट्रल मार्केट स्थित जिम में ट्रेनर थे। उनकी पत्नी आराधना ने बताया कि 13 अगस्त को उनके पति के पेट में अचानक दर्द हुआ। वह उन्हें संतोष हॉस्पिटल ले गए थे। चिकित्सक ने उनके पेट में पैनक्रियाज में दिक्क्त बताई। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी एम्स दिल्ली भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
Gym trainer dies due to fake food supplements After Sanjeev death, innocent daughters are crying
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
संजीव स्वस्थ रहने के लिए फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड का इस्तेमाल करते थे। उन्हें क्या पता था कि यह सप्लीमेंट उनके शरीर को खोखला बना रहा है। वह रोते हुए कभी बेटियों की ओर देखतीं तो कभी अपने बूढे़ सास-ससुर की ओर। संजीव के पिता भोपाल सिंह और मां रीना भी पुत्रवधू और पोतियों को देखकर बिलखने लगते हैं।
Gym trainer dies due to fake food supplements After Sanjeev death, innocent daughters are crying
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
खैरनगर से लाते थे फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड
संजीव खैरनगर से फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड लाते थे। यहां सर्विलांस और एसओजी की टीम ने कई बार नकली उत्पाद बरामद किए हैं। इसके बावजूद यह अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gym trainer dies due to fake food supplements After Sanjeev death, innocent daughters are crying
फाइल फोटो - फोटो : istock
पापा कहां गए...उन्हें बुला दो ना
संजीव की मौत के बाद उनकी तीन साल की बेटी नीति और सात साल की विधि बार-बार बिलखतीं रही। नीति कहती-पापा कहां गए...उन्हें बुला दो ना। दोनों बेटियां पापा की फोटो लेकर उनके पास जाने की जिद करने लगतीं। उन्हें ऐसा करते देख हर किसी की आंख नम होती रहीं।
विज्ञापन
Gym trainer dies due to fake food supplements After Sanjeev death, innocent daughters are crying
फाइल फोटो
आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार
परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। आराधना ने फेसबुक के माध्यम से मदद मांगी है। संजीव धामा के परिवार के मदद के लिए कुछ लोग आगे भी आ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed