फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जामा मस्जिद के पास मिला गोवंश, तनाव, फोर्स तैनात, आरोपी छत से कूदकर फरार

Fri, 21 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Govans found at home near Jama Masjid, Stress, Force deployed
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में एक घर के भीतर किए जा रहे पशु कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करते हुए मौके से मीट और कटान करने के उपकरण बरामद कर लिए। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के बावजूद आरोपी छत के रास्ते से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मीट को जांच के लिए भेज दिया है। छापेमारी के दौरान पूरे मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Govans found at home near Jama Masjid, Stress, Force deployed
पशु कटान की सूचना पर हड़कंप

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला पीरजादगान जामा मस्जिद के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ यतेंद्र नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जामा मस्जिद के पास स्थित सद्दु पुत्र नासिर के मकान पर छापेमारी की। पुलिस को देख मकान मालिक घर की छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मीट के दो कैरेट और पशु कटान इस्तेमाल में लाए जाने वाले उपकरण कब्जे में ले लिए।

Govans found at home near Jama Masjid, Stress, Force deployed
भारी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात

एसओ ने बताया करीब 20 किलो मीट बरामद हुआ है। मौके पर जांच के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाया गया। पशु चिकित्सक के अनुसार प्रथम दृष्टया बरामद मीट गोवंश का है, परंतु जांच के बाद ही सही रिपोर्ट आ पाएगी। थाना प्रभारी यतेंद्र नागर ने कहा कि पुलिस घरों के अंदर अवैध कटान करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed