फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीफ कारोबार का आरोप लगाकर भाजपा नेता की हिंदू नेताओं ने की धुनाई, बूचड़खाने सील

Wed, 29 Mar 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनु चौधरी, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मनु चौधरी, मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 07:30 PM IST
सार

बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, काली नदी के समीप जयभीमनगर में फैक्ट्री में चल रहा था पशुओं का कटान, रात में सीओ कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे

विज्ञापन
Gokshi accused of meeting plant, BJP leader beaten, Force deployed
मौके पर पहुंचे विहिप नेता बलराज डूंगर
मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के जयभीमनगर के पास रविवार रात को विहिप के नेताओं ने पुलिस के साथ पहुंचकर मीट की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में मीट बरामद किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। हिंदू संगठनों के लोगों ने मौके पर पहुंचे भाजपा नेता को मीट फैक्ट्री में पार्टनर बताकर लात घूसों से पिटाई की। हंगामे और नारेबाजी के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में रात में गाड़ी में भरकर पशु लाये जाते हैं। फैक्ट्री में किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं जाने देते थे। कुछ लोगों ने पुलिस की मिलीभगत से कटान होने का आरोप लगाया।
Gokshi accused of meeting plant, BJP leader beaten, Force deployed
मीट को देखते विहिप नेता
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर और और महानगर संयोजक अजुन राठी को सूचना मिली कि काली नदी से कुछ दूरी पर एक फैक्ट्री में गोवंश और अन्य पशुओं को कटान होता है। विहिप के नेताओं ने भावनपुर एसओ सतेंद्र यादव के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में करीब 20 कुंतल मीट पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने पंकज और गगन को थाने भेज दिया। अजय राघव और अनुज चौधरी मौके से भाग निकले। 
Gokshi accused of meeting plant, BJP leader beaten, Force deployed
भाजपा नेता राहुल ठाकुर की पिटाई करते हिंदू संगठनों के लोग
हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्टी में गोमांस है। हंगामे और भीड़ बढ़ती देखकर दूसरे थानों से भी पुलिस बुला ली गई। इस बीच वहां समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा नेता राहुल ठाकुर की हसनपुर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार से भिड़ंत हो गई। उन्होंने पुलिस पर अवैध तरीके से कटान का आरोप लगा दिया। इस दौरान विहिप नेताओं को पता चला कि भाजपा नेता राहुल ठाकुर के मोबाईल में अनुज राघव का मोबाईल नंबर है, जिससे बात भी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gokshi accused of meeting plant, BJP leader beaten, Force deployed
राहुल ठाकुर
बाद में राहुल ठाकुर पुलिस पर आरोप लगाने लगा कि पुलिस ने बलराज डूंगर से अभद्रता की है। यह सुनते ही हिंदू संगठनों ने भाजपा नेता राहुल ठाकुर की मीट फैक्ट्री में साझेदारी बताकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने राहुल ठाकुर को पुलिस से छुड़ा लिया और जमीन पर गिराकर लात घूंसों से पीटा। बाद में पुलिस न किसी तरह जान बचाई। बखेड़े की सूचना पर सीओ सदर देहात यूएन मिश्र, एसओ मेडिकल धर्मेन्द्र कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने खून से लथपथ भाजपा नेता को मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया है।

 
विज्ञापन
Gokshi accused of meeting plant, BJP leader beaten, Force deployed
जमीन पर गिरे राहुल ठाकुर को बचाते कुछ लोग
एसओ भावनपुर का कहना है कि डॉक्टरों को मौके पर बुलाकर मीट के सैंपल लिए गये हैं। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि गोमांस है या भैंस का मीट। तहरीर के आधार पर अजय राघव निवासी जागृति विहार और अनुज चौधरी की फैक्ट्री बताई गई है तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हंगामा करने वालों में मोहित, प्रवीन राणा, शुभम राणा, रोहित गिरी, करन तोमर, विनेश, अमरजीत, विनीश और अन्य लोग मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, काली नदी के समीप जयभीमनगर में फैक्ट्री में चल रहा था पशुओं का कटान, रात में सीओ कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed