फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Snan 2022: हस्तिनापुर में गंगा मेले का हुआ भव्य उद्घाटन, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

Sat, 05 Nov 2022 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Nov 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Ganga Snan 2022: Grand inauguration of Ganga fair, CCTV cameras will be monitored
गंगा मेले के उद्घाटन में पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले का शनिवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर मौजूद रहे। मेले में असामाजिक तत्वों पर तीसरी आंख से भी नजर रखी जाएगी। तंबुओं की नगरी को बसाने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला पंचायत द्वारा आयोजित कराए जा रहे गंगा स्नान मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेला  आठ नवंबर तक चलेगा। मखदुमपुर मेले की तैयारियों को देखने के लिए एसडीएम अखिलेश यादव ने भी मेला स्थल का निरीक्षण किया।




मेले में पहुंचने वाले महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए गंगा के किनारे पर अलग-अलग घाट बनाए जा रहे हैं। जिन्हें बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जहां पर जल्द ही घाट बनकर तैयार होंगे जिसमें महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की अलग से व्यवस्था की जा रही है। गंगा स्नान मेले में दीपदान और पिंडदान के लिए दूरदराज से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। जो अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीपदान पिंडदान करते हैं इसके साथ ही मुंडन संस्कार आदि की क्रियाएं भी गंगा किनारे पर की जाती हैं।
Ganga Snan 2022: Grand inauguration of Ganga fair, CCTV cameras will be monitored
गंगा मेले के उद्घाटन में पहुंचे एसएसपी मेरठ - फोटो : अमर उजाला
गंगा में पानी कम होने से बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की परेशानी
जिस स्थान पर मेला आयोजित हो रहा है वहां पर गंगा की दो बड़ी धाराएं हैं। पहली धारा में पानी बहुत कम है तो दूसरी धारा में पानी बहुत ज्यादा है इसलिए दूसरी धारा पर जाने से रोकने के लिए गंगा के टापू पर पीएससी के टेंट लगाए जा रहे हैं जहां से श्रद्धालुओं को जाने से रोका जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं को कम पानी में स्नान करना पड़ेगा। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि इस बार  गंगा मेला काफी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहेगा। मेले स्थल पर पूर्ण रूप से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
Ganga Snan 2022: Grand inauguration of Ganga fair, CCTV cameras will be monitored
गंगा मेले के उद्घाटन में पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

इस बार गंगा की अलग-अलग तीन धाराएं प्रवाहित हो रही हैं। पहली धारा पर मेला आयोजित किया जा रहा है। बीते तीन दिनों में जलस्तर कम हो गया है। और पानी कम हुआ तो श्रद्धालुओं को स्नान करने में दिक्कत आ सकती है। श्रद्धालु को गहरे पानी में जाना पड़ेगा।

ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल और पीएसी की मांग की गई है। मेला प्रशासन ने घाट पर दस फीट ऊंचा वॉच टावर बनाया है। मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौधरी को मेला प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Snan 2022: Grand inauguration of Ganga fair, CCTV cameras will be monitored
गंगा मेले के उद्घाटन में पहुंचे एसएसपी मेरठ - फोटो : अमर उजाला

फ्लड कंपनी और गोताखोर भी रहेंगे
मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था विद्युत व्यवस्था और सड़कों को दुरुस्त करने का काम करीब पूर्ण हो चुका है। मुख्य द्वार भी बना दिया गया है। गंगा की रेती में तंबुओं की नगरी बसा दी गई है।

दो बड़ी हाइलोजन लाइट गंगा की ओर लगाई गई हैं। जिससे गहरे पानी में जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पीएसी की फ्लड कंपनी और स्थानीय गोताखोरों की टीमें तैयार की जा रही हैं।

विज्ञापन
Ganga Snan 2022: Grand inauguration of Ganga fair, CCTV cameras will be monitored
गंगा मेले के उद्घाटन में पहुंचे एसएसपी मेरठ - फोटो : अमर उजाला

खेती छोड़ गंगा स्नान को जा रहे किसान
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए किसानों का कारवां मखदूमपुर के लिए बढ़ने लगा है। बुधवार को भैसा-बुग्गियों और बैलगाड़ियों की लाइन लगी रही। किसानों ने अपने भैंसों और बैलों की जोड़ी को सजा रखा था।

क्षेत्र के गांव छुर, छबड़िया, ईकड़ी, पाथौली, भलसोना, दबथुवा आदि गांव के लोग अपने भैंसा बुग्गी से गंगा स्नान मेले के लिए बढ़ते नजर आए। किसानों द्वारा अपने भैंसों और बैलों के ऊपर डाली गई झूल और स्पेशल बुग्गी आकर्षण का केंद्र रही। पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी किसान गन्ना छिलाई रोकर गंगा मईया के दर्शन को निकल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed