फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नम आंखें और भारी दिल..., कुछ इस तरह दोस्ती का हक अदा कर रहे शहीद मेजर केतन शर्मा के साथी

Thu, 20 Jun 2019 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jun 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
friends of Martyr Major Ketan Sharma Playing the best role of Friendship
शहीद मेजर केतन शर्मा के दोस्त - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जांबाज मेजर केतन शर्मा के शहीद होने के बाद परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है। घर तो क्या कॉलोनी में भी सन्नाटा पसरा है। मेजर की शहादत का गम सभी को है। मेजर के दोस्त व साथी अफसर इस दुख की घड़ी में मेजर केतन के परिजनों का लगातार ध्यान रखे हुए हैं। 
friends of Martyr Major Ketan Sharma Playing the best role of Friendship
शहीद मेजर केतन शर्मा की मां को सांत्वना देती मेजर अंजलि - फोटो : अमर उजाला

मेजर अंजली त्यागी जहां केतन की मां ऊषा शर्मा व पत्नी इरा शर्मा के दर्द को साझा कर रही हैं। दिल्ली से उनके बैचमेट मेजर विवेक तोमर, श्रीनगर से मेजर राहुल सिंह केतन के घर पहुंचे और परिजनों के साथ उनका दुख साझा किया। बचपन के दोस्त प्रखर धानी भी परिजनों से मिलने पहुंचे। 

friends of Martyr Major Ketan Sharma Playing the best role of Friendship
शहीद मेजर केतन शर्मा के दोस्त - फोटो : अमर उजाला

केतन के पिता रविंद्र शर्मा ने इस दौरान कहा कि बेटे और बेटी की परवरिश के लिए टेंपो तक चलाया। बहुत संघर्ष किया। पता नहीं कि परिवार की खुशियों को किसकी नजर लग गई। फिर से जिम्मेदारी तो आ ही गई है, बेटे का इस तरह से जाने का गम जिंदगी भर सालता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
friends of Martyr Major Ketan Sharma Playing the best role of Friendship
शहीद मेजर केतन शर्मा के दोस्त - फोटो : अमर उजाला

मेरा दोस्त बहुत बहादुर था अंकल 
जम्मू के अनंतनाग में सोमवार को मेजर केतन शर्मा के साथ ऑपरेशन में शामिल मेजर डीएस औजला उनके पिता रविंद्र और ताऊ अशोक शर्मा से मिले। परिजनों ने उनसे जानकारी की तो मेजर की आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन
friends of Martyr Major Ketan Sharma Playing the best role of Friendship
शहीद मेजर केतन शर्मा के दोस्त - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि वे उनके साथ ही थे। केतन उनके सबसे नजदीकी दोस्तों में थे। परिवार वालों ने उनसे पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली। इस दौरान सबकी आंखें छलक उठीं। पिता रविंद्र शर्मा ने कहा कि बेटा हमारा लाल तो चला गया, आप लोग सलामत रहो। अपना ध्यान रखना। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed