शामली में जलालाबाद के मदरसे में अवैध रूप से रहते हुए पकड़े गए म्यांमार निवासी चार युवकों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस ने चारों युवकों का 14 दिन का रिमांड मांगा है। रिमांड प्रार्थना पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होगी।
2 of 6
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा जलालाबाद में पुलिस ने रविवार रात को म्यांमार निवासी अब्दुल मजीद, तीन भाई नोमान, रिजवान और फुरकान को वीजा अवधि खत्म होने के बाद अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन चारों के अलावा पुलिस ने तीन मदरसा संचालकों को भी म्यांमार निवासियों की जानकारी न देने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में सोमवार को पेश किया था। कोर्ट से सातों लोगों को जेल भेज दिया गया था।
3 of 6
गिरफ्तार किए गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में विस्तृत पूछताछ के लिए चारों युवकों के रिमांड के लिए गुरुवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया गया है। आरोपियों का 14 दिन का रिमांड मांगा गया है। रिमांड प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। रिमांड स्वीकृत होने के बाद आरोपियों को पूछताछ के लिए लाया जाएगा।
4 of 6
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अब्दुल मजीद के बैंक खाते के दो जमानती फरार
अब्दुल मजीद ने जलालाबाद में रहते हुए पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया है जबकि भारतीय स्टेट बैंक में खाता झिंझाना में खोला गया था। इसके बाद मजीद ने झिंझाना से एसबीआई का खाता जलालाबाद में ट्रांसफर करा लिया था। अब्दुल मजीद ने पीएनबी बैंक में खाता खुलवाने में दो लोग जमानती बने थे। मामला प्रकाश में आने के बाद से ही मजीद के दोनों जमानती गायब हो गए। जबकि, उक्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
5 of 6
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि दोनों लोगों की तलाश जारी है। शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा पुलिस टीम ने अब्दुल मजीद के संदिग्ध साथियों की तलाश में भी कई स्थानों पर दबिश दी है।