मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में हुए भीषण हादसे से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुए विस्फोट से चार मकान पलक झपकते ही जमींदोज हो गए साथ ही दो किलोमीटर तक घरों की खिड़कियां और दरवाजे तक हिल गए।
घर में रखे पटाखों में हुए विस्फोट में चार परिवारों के दर्जनों लोग घायल हुए हैं वहीं दो की मौत हो गई जबकि कई गंभीर हालत में हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारी व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। आगे तस्वीरों में देखें कितना दर्दनाक था यह हादसा:-
2 of 8
explosion
- फोटो : amar ujala
फलावदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में हुए विस्फोट में 4 घायलों का मोदीपुरम केएसडीएस ग्लोबल अस्पताल में उपचार चल रहा है। रसूलपुर निवासी निवासी निसार के भाई इसरार ने बताया कि वह देर शाम करीब 7:30 पर अपने भाई निसार पुत्र नफीस के गया था। उस समय भाभी शायदा खाना बना रही थी। जबकि भाई निसार और बच्चे सोहेब, शुमैला, सानिया, हर्षी, फैशल और हसन खाना खा रहे थे।
3 of 8
explosion
- फोटो : amar ujala
इसरार के अनुसार करीब 5 मिनट घर पर रुकने के बाद वह बाहर आ गया। इसी बीच निसार के घर में तेज धमाका हुआ और दीवार छत सब गिर गई। धुंआ और धूल का गुब्बार बन गया। चीख-पुकार के बीच भीड़ जमा हो गई। किसी तरह मलबे को हटाकर घायलों को निकाला गया। जिनमें से चार घायल एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती हैं।
4 of 8
विस्फोट के बाद मकान का हाल
- फोटो : amar ujala
घायल निसार के सबसे छोटे भाई इसरार के अनुसार पास में ही आजाद और शादाब का मकान है। धमाका इतनी तेज था कि आजाद और शादाब के घर की छत भी गिर गई।छत गिरने से आजाद का बेटा अनस भी घायल हो गया।घायलों में 8 वर्षीय सायान की हालत गंभीर बनी हुई है।
5 of 8
explosion
- फोटो : amar ujala
धमाके की आवाज सुनी और अंधेरा छा गया
इसरार ने बताया कि धमाके से 5 मिनट पहले ही वह अपने भाई निसार के घर से पड़ोसी स्थित अपने घर पर आया था उसे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और सामने अंधेरा छा गया थोड़ी देर में देखा तो वहां पर मलबा पड़ा हुआ था आसपास के लोग बाहर आए आनन-फानन में घायलों को बाहर निकाला और ग्रामीणों की मदद से एक घायल को नंगली गांव स्थित हॉस्पिटल चार को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल में भर्ती कराया गया।