मेरठ के परीक्षितगढ़ में परिवार के पांच सदस्यों के मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि चार सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद फांसी के फंदे पर झूलने वाले रईस ने मरने से पहले पत्नी के साथ मारपीट की थी। आगे जानें आखिर कैसे युवक ने अपने ही हाथों अपनी पत्नी और तीन बच्चों की जान ले ली :-
2 of 5
घटना के बाद जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पत्नी और तीनों बच्चों की रस्सी से गला घोटने के बाद रईस ने फांसी लगाकर जान दी थी। इसका खुलासा शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। बताया गया कि हत्या से पहले पत्नी के साथ मारपीट भी की गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
3 of 5
जांच करती फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ एपी मिश्रा के मुताबिक, शनिवार को परीक्षितगढ़ में पांच लोगों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें पत्नी और तीनों बच्चों की रस्सी से गला घोट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जबकि रईस ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी के शरीर में कई चोट के निशान मिले हैं।
4 of 5
मृतका रिहाना
- फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले पत्नी के साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस का दावा है कि पत्नी और बच्ची, दोनों बेटों, रईस की मौत में करीब चार-पांच मिनट का अंतर है। उसी से अंदाजा लगाया जा रहा कि रईस ने पहले पत्नी और बच्ची की हत्या की। उसके बाद दोनों बेटों की।
5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे दिन भी घर जाने से डर रहे लोग
एक ही परिवार में पांच मौत के बाद से लोगों में दहशत है। रईस के भाई परीक्षितगढ़ में ही थे, लेकिन तीन दिन बाद भी उनके घर जाने से अधिकांश लोग परहेज कर रहे थे। रईस के घर जाने से लोग डरते नजर आए। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में दहशत है। जिसने यह मंजर देखा वह कभी इसको भूल नहीं पाएगा।