उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के एक गांव में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से गांव में 100 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। इस दौरान गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण रोते-बिलखते हुए गांव से बाहर की ओर दौड़ पड़े। आगे देखिए भीषण आग की खौफनाक तस्वीरें-
2 of 7
भीषण आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
बेहट क्षेत्र के शिवालिक तलहटी से सटे खुवाशपुर गांव में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। तेज हवाएं चलने से कुछ देर में आग की लपटों से करीब 600 परिवारों की आबादी वाला पूरा गांव घिर गया। इस दौरान भगदड़ मच गई।
3 of 7
गांव में 100 से ज्यादा घर जलकर राख हुए
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण जान बचाने के लिए अपने परिवारों को लेकर गांव से बाहर की तरफ दौड़ पड़े। पूरा गांव आग की लपटों से घिरा हुआ है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।
4 of 7
आग बुझाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यह आग शाम करीब चार बजे लगी। तहसील बेहट क्षेत्र के करीब साढ़े तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में कहीं से उड़कर आई चिंगारी से छप्पर के घर जल उठे। आग इतनी भयंकर थी कि कोई अपना सामान भी नहीं बचा पाया। जानवरों की सुध लेने तक का समय नहीं मिला।
5 of 7
आग की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन घंटों तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण दो किमी दूर रजबहे पर पहुंचे और टैंकरों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी।