मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात से दहल उठा। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन, अभी तक युवती का सिर नहीं मिला है। इसी कारण महिला की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।
बता दें कि लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती की सिर कटी लाश देखकर लोग कांप उठे। वहीं धीरे-धीरे देखने वालों की वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
2 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंचे सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि अभी युवती की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
3 of 7
मौके पर जमा हुई भीड़।
- फोटो : amar ujala
इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की तीन डीवीआर खंगाली। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। शुक्रवार सुबह 8:10 पर पुलिस कंट्रोल रूम पर युवती की सिर कटी लाश मिलने की सूचना दी गई थी।
4 of 7
मौके पर जमा हुई भीड़।
- फोटो : amar ujala
वहीं इससे पहले भी लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक महिला की 14 टुकड़ों में सिर कटी लाश मिली थी। इसके अलावा एक युवक की भी लाश मिली थी, जिसकी पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआर लगा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नंबरों की सीडीआर खंगाली जा रही है। पुलिस की चार टीमें इस मामले में लगाई गई हैं।
5 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पुलिस को जिस जगह युवती की लाश मिली है, उसके बराबर में कब्रिस्तान है। पुलिस ने युवती का कटा सिर ढूंढने के लिए कब्रिस्तान में भी सर्च ऑपरेशन चलाया है।