फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ : पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटे ने मां और पत्नी पर भी चलाईं गोलियां, ढाई घंटे खौफ में रहे पुलिस और परिजन

Sun, 07 Mar 2021 05:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Mar 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Father shot Dead by Son in Meerut For not giving one crore for repay debt
पिता की हत्या के बाद बेटे को गिरफ्तार करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गोरीपुरा में सराफा कारोबारी विनोद वर्मा के बेटे कृष्ण कुमार की गोलाबारी की सनसनीखेज वारदात को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। हत्यारोपी कृष्ण के हाथ में उसकी लाइसेंसी पिस्टल थी। उसने पहली गोली अपने पिता विनोद वर्मा के सीने में मारी।


घर में चीख पुकार मची तो कृष्ण बोला कि आज कोई नहीं बचेगा। सबको मार दूंगा। उसके बाद दो गोली मां और पत्नी पर चला दी। गनीमत रही दोनों गोली किसी को नहीं लगी। इस बीच गोलियां की आवाज सुनकर घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़े के शोर मचाने पर कृष्ण ने लहूलुहान पिता और खुद को कमरे में बंद कर लिया। एक घंटे तक कोई व्यक्ति घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

 
Father shot Dead by Son in Meerut For not giving one crore for repay debt
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वारदात के वक्त कृष्ण लाइसेंसी पिस्टल हाथ में लेकर चिल्ला-चिल्ला कर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था। कह रहा था कि इस पैसे को तुम ऊपर भगवान के पास ले जाना। किसी को आभास नहीं था कि कृष्ण हत्या करने हद तक जा सकता है। वह पत्नी कोमल वर्मा को बार-बार धमकी दे रहा था कि पैसा दिलवा दें, अन्यथा वह आज सबको मार देगा।
Father shot Dead by Son in Meerut For not giving one crore for repay debt
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण ने पत्नी से मारपीट की तो विनोद वर्मा उनके कमरे में पहुंचे गए। तभी कृष्ण ने पिता के सीने में पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगते ही विनोद जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर विनोद की पत्नी माया वर्मा दौड़कर कमरे में पहुंची। तभी कृष्ण ने दो ओर गोली उन पर और पत्नी पर चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father shot Dead by Son in Meerut For not giving one crore for repay debt
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण के रवैये को देखकर सास-बहू दहशत में आ गईं। दोनों बच्चों को लेकर कमरे से निकल गईं, तभी कृष्ण ने अंदर से कुंडी लगा ली। तब तक आसपास के लोगों की भीड़ लग गई थी लेकिन घर में घुसकर कृष्ण को पकड़ने का साहस कोई नहीं जुटा पाया। पुलिस भी पहुंची तो उसने फिर गोली चला दी।
विज्ञापन
Father shot Dead by Son in Meerut For not giving one crore for repay debt
आरोपी बेटे को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पिता ने कमरे में तड़प-तड़प कर दम तोड़ा
पिता को गोली मारकर कृष्ण ने उसको भी कमरे में बंद कर लिया। लहूलुहान पिता कमरे में तड़पता रहा और अंतत: वहीं पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी और मां बाहर से चिल्ला रहीं थीं कि घर का नाश हो गया है...अपने पिता को अस्पताल तक जाने दें, अन्यथा उनकी मौत हो जाएगी। कृष्ण ने किसी की नहीं सुनी और कमरे में अंदर बैठा रहा। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद वह कमरे से निकल कर दूसरी मंजिल पर पहुंच गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed