{"_id":"6843de638358a5e59a0cd92e","slug":"father-also-involved-in-aastha-murder-case-mother-called-after-beheading-daughter-2025-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आस्था हत्याकांड में पिता का भी हाथ: बेटी का सिर काट मां ने पति को किया फोन, लाश छिपाने के पीछे फौजी का दिमाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था हत्याकांड में पिता का भी हाथ: बेटी का सिर काट मां ने पति को किया फोन, लाश छिपाने के पीछे फौजी का दिमाग
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:44 PM IST
सार
Aastha murder case : पुलिस ने छात्रा के पिता रमेश को भी हत्याकांड में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। सीआरपीएफ का जवान रमेश छत्तीसगढ़ में तैनात है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रा की हत्या करके मां राकेश देवी ने अपने पति रमेश को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
1 of 7
आस्था उर्फ तनिष्का हत्याकांड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
छात्रा आस्था उर्फ तनिष्का हत्याकांड का खुलासा शुक्रवार को कर दिया गया। दोस्त से मिलने और फोन पर बातचीत करने पर परिजनों ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया। मां राकेश देवी ने छात्रा की गला घोटकर हत्या की। महरौली निवासी मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू पुत्र कमल सिंह, मौसेरे भाई गौरव निवासी लडपुरा हापुड़ ने दरांती से गर्दन काटकर धड़ को बहादरपुर रजबहे और कटे हुए सिर को जानी गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मां, दोनों मामा और ममेरे भाई को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में 14 साल के एक नाबालिग को भी पकड़कर बाल सुधारगृह भेजा गया है।
2 of 7
रजबहे में मिली लाश
- फोटो : संवाद
दरांती और कार बरामद पर नहीं मिला आस्था का धड़
इस हत्याकांड में शामिल मौसेरे भाई गौरव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, छात्रा आस्था का कटा हुआ सिर अभी नहीं मिला है। पुलिस की दो टीम गंगनहर में कटे हुए सिर को तलाश रही हैं। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से गर्दन काटने में प्रयुक्त की गई दरांती, शव को फेंकने में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया है। घटना के संबंध में बहादरपुर ग्राम प्रधान अमित कुमार की ओर से परतापुर थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
3 of 7
आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
सूट-सलवार की जेब में मिला था दोस्त का नंबर
परतापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को गांव बहादरपुर के रजबहे में छात्रा की चादर में लिपटी सिर कटी लाश मिली थी। मृतका के सूट-सलवार की जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर मृतका की पहचान दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी रमेश की बेटी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में हुई। आस्था इंटर की छात्रा थी। जेब से मिला मोबाइल नंबर नंगली साहिब निवासी उसके नाबालिग दोस्त का था। दोस्त ने ही मौके पर पहुंच कर आस्था की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दादरी गांव पहुंच कर पहले मृतका की मां राकेश देवी को और बाद में छात्रा के महरौली-परतापुर निवासी मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू को हिरासत में लिया। परिजनों ने पहले शव की पहचान करने से इन्कार कर दिया था। बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने आस्था की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली
- फोटो : संवाद
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इंस्टाग्राम से आस्था की दोस्ती एक किशोर से हुई थी। दोनों अक्सर बात करते और मिलते थे। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को मां राकेश देवी ने छात्रा की गला दबाकर कर दी। बाद में उसने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। बुधवार रात को आस्था के दोनों मामा, ममेरे भाई और मौसेरे भाई कार में शव को डालकर ले गए। महरौली के जंगल में ले जाकर छात्रा की गर्दन दरांती से काटकर धड़ को बहादरपुर रजबहे में और कटे हुए सिर को जानी गंगनहर में फेंक दिया था। गुरुवार सुबह छात्रा की सिर कटी लाश मिल गई।
विज्ञापन
5 of 7
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली
- फोटो : संवाद
पिता रमेश को भी आरोपी बनाया
पुलिस ने छात्रा के पिता रमेश को भी हत्याकांड में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। सीआरपीएफ का जवान रमेश छत्तीसगढ़ में तैनात है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रा की हत्या करके मां राकेश देवी ने अपने पति रमेश को इसकी जानकारी दी थी। उसने पुलिस को सूचना देने के बजाए शव को ठिकाने लगवाने का षड़यंत्र रचा है। उसे भी वांछित घोषित किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।