{"_id":"5fc87d9d8ebc3e9bd4062307","slug":"farmers-protest-jayant-chaudhary-joined-the-movement-said-new-agricultural-laws-have-been-imposed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल हुए जयंत चौधरी, बोले- संकट में देश के किसान, थोपे गए हैं नए कृषि कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल हुए जयंत चौधरी, बोले- संकट में देश के किसान, थोपे गए हैं नए कृषि कानून
Thu, 03 Dec 2020 11:42 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
farmers protest किसान आंदोलन, रालोद
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में रालोद की तरफ से बुधवार को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करके विरोध जताया गया। खुद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सिंघु बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के किसान संकट में हैं, ऐसे में उनकी सेवा करना मेरा कर्तव्य है।
Trending Videos
farmers protest किसान आंदोलन, रालोद
- फोटो : अमर उजाला
जयंत चौधरी ने कहा कि तीनों नए कृषि कानून किसानों पर थोपे गए हैं, ये कॉरपोरेट को लाभान्वित करेंगे। उधर, मेरठ में रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
farmers protest किसान आंदोलन, रालोद
- फोटो : अमर उजाला
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर सभी रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। वहीं, जयंत चौधरी सिंघु बार्डर पर किसानों के धरने में शामिल हुए और खुद किसानों को खाना खिलाया। उन्होंने किसान नेताओं के साथ मुलाकात में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान आंदोलन के साथ खड़ा रहेगा। हालांकि उन्होंने आंदोलन में शामिल होने के बावजूद मंच पर जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मेरठ में रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना दिया। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि किसान जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
farmers protest किसान आंदोलन, रालोद
- फोटो : अमर उजाला
सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार को तुरंत किसानों से वार्ता कर सर्वमान्य रास्ता निकालना चाहिए। कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और किसानों को उनके अधिकार वापस दिए जाएं।