फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fariyadi set fire to himself in the police station

फरियादी ने थाने में कुछ ऐसा किया कि लखनऊ तक हड़कंप मच गया

Sat, 15 Apr 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Sat, 15 Apr 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
Fariyadi set fire to himself in the police station
युवक ने खुद को लगाई आग

बिजनौर के मंडवार थाने में शनिवार को थाना दिवस के दौरान एक फरियादी ने खुद को आग लगा ली। बता दें कि गांव राजारामपुर खादर निवासी धर्मवीर अपनी 15 बीघा जमीन के पट्टे को कब्जामुक्त कराने की मांग कर रहा था, लेकिन किसी अधिकारी ने उसकी एक न सुनी। पुलिस के ऐसे व्यवहार से वह गुस्सा गया और उसने थाने में ही खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि वह कई दिनों से पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहा था। लेकिन वहां उसकी सुनने वाला कोई नहीं था। जिससे तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली। करीब 20 साल से उदय चौहान के नाम का एक व्यक्ति जबरन उसकी जमीन को बो रहा था, जिससे वह तंग आ चुका था और लंबे समय से इंसाफ की गुहार लगा रहा था।
विज्ञापन


वहीं पिछले महीने थाना दिवस पर जब वह थाने में आया था तो पुलिस ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की बजाय दोनों पक्षों को बुलाकर फैसला करा दिया था। इस जमीन के पट्टे में गन्ने की फसल बो रखी है। जिसमें से आधी फसल काटी जा चुकी है और बची आठ बीघा में पुलिस ने दोनों को आधी-आधी काटने के आदेश दिये थे। लेकिन उदय चौहान ने चार की बजाय पांच बीघा फसल काट ली। इसके बाद शनिवार यानी आज फिर से पीड़ित थाने में इंसाफ की गुहार लगाने गया, जहां पुलिस वालों ने उसकी एक न सुनी। इससे वह गुस्सा गया और उसने पुलिस के सामने ही खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि वह 60 प्रतिशत जल चुका हैं और उसकी हालात गंभीर बताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed