उत्तर प्रदेश के शामली में मोहल्ला रैदासपुरी में घर में सोते हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग की ईंटों से सिर पर वार कर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक दो पक्षों में हो रहे झगड़े में बीच-बचाव कराने की रंजिश में बुजुर्ग की हत्या की गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
ईंटों से वार कर बुजुर्ग की हत्या: झगड़ा बिलाल से था, जान बेगुनाह मुस्तफा की ले ली, तीन भाइयों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
बताया गया कि मंगलवार शाम सात बजे मुस्तफा के घर के बाहर मोहल्ले का बिलाल और दूसरे पक्ष के मोहल्ला संजय नगर निवासी आसिफ, कासिफ व दानिश तीनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया था।
यह भी पढ़ें: MLC Elections: चौधरी जयंत सिंह ने मेरठ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- एमएलसी चुनाव नामांकन में सरकार का दिखा नंगा नाच
गोली मारकर हत्या करने की रही चर्चा
मुस्तफा की हत्या की सूचना पूरे कस्बे में फैल गई। उस दौरान यह चर्चा रही कि बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गोली से हत्या न होकर ईंट से सिर पर वार कर किया जाना पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की हत्या ईंट से सिर पर वार कर किया जाना सामने आया है। मृतक के सिर में गहरी चोट लगी थी। बाकी सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल सकेगी।