फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईंटों से वार कर बुजुर्ग की हत्या: झगड़ा बिलाल से था, जान बेगुनाह मुस्तफा की ले ली, तीन भाइयों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Thu, 24 Mar 2022 04:54 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Mar 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly murdered with bricks three brothers for solving a dispute in Shamli
murder in Shamli, यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली में मोहल्ला रैदासपुरी में घर में सोते हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग की ईंटों से सिर पर वार कर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक दो पक्षों में हो रहे झगड़े में बीच-बचाव कराने की रंजिश में बुजुर्ग की हत्या की गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।



कस्बा बनत के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी मुस्तफा मंगलवार रात को घर पर अकेले सोए थे। उनका एक बेटा कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रहता है। उसकी पत्नी व बेटे हरियाणा के तरावड़ी में रहते हैं। करीब छह-सात माह पहले मुस्तफा भी हरियाणा से आकर बनत में रह रहा था और रेहड़ा चलाकर मजदूरी करता था।

 

Trending Videos
Elderly murdered with bricks three brothers for solving a dispute in Shamli
murder in Shamli, यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि मंगलवार शाम सात बजे मुस्तफा के घर के बाहर मोहल्ले का बिलाल और दूसरे पक्ष के मोहल्ला संजय नगर निवासी आसिफ, कासिफ व दानिश तीनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया था।

यह भी पढ़ें: MLC Elections: चौधरी जयंत सिंह ने मेरठ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- एमएलसी चुनाव नामांकन में सरकार का दिखा नंगा नाच

Elderly murdered with bricks three brothers for solving a dispute in Shamli
murder in Shamli, यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : अमर उजाला
शोरशराबा सुनकर मुस्तफा ने दोनों को समझाकर बीच-बचाव करा दिया था। इसे लेकर आसिफ, कासिफ, दानिश उत्तेजित हो गए और मुस्तफा को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद मुस्तफा भी अपने घर चले गए। देर रात में करीब 12 बजे मुस्तफा के चिल्लाने की आवाज उसके पुत्र नसीम व अन्य लोगों को सुनाई दी, तो वे मौके पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Elderly murdered with bricks three brothers for solving a dispute in Shamli
murder in Shamli, यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने देखा कि मुस्तफा चारपाई के नीचे लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में मिला। उनके सिर को ईंटों से वार किए गए थे। मौके पर खून लगी ईंट और उसके कुछ टुकड़े पड़े थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पुत्र नसीम की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आसिफ, दानिश और कासिफ के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Elderly murdered with bricks three brothers for solving a dispute in Shamli
murder in Shamli, यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : अमर उजाला

गोली मारकर हत्या करने की रही चर्चा
मुस्तफा की हत्या की सूचना पूरे कस्बे में फैल गई। उस दौरान यह चर्चा रही कि बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गोली से हत्या न होकर ईंट से सिर पर वार कर किया जाना पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की हत्या ईंट से सिर पर वार कर किया जाना सामने आया है। मृतक के सिर में गहरी चोट लगी थी। बाकी सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed