फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसपा पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के मकान में 17 घंटे चली छानबीन, ईडी ने जुटाए अहम साक्ष्य

Fri, 16 Oct 2020 05:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Oct 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
ED team has investigation in house of former BSP MLC Haji Iqbal in Saharanpur to seventeen hours
ईडी का छापा - फोटो : अमर उजाला

मुखौटा कंपनियों के जरिए चीनी मिल खरीदने और मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने करीब 17 घंटे तक पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के मकान में जांच की। टीम ने हाजी के मकान से अहम साक्ष्य जुटाए।

ED team has investigation in house of former BSP MLC Haji Iqbal in Saharanpur to seventeen hours
मकान के बाहर तैनात रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ईडी की टीम गुरुवार तड़के मकान से बाहर निकली। वहीं मकान में मौजूद एक व्यक्ति से जांच के संबंध में एक पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए। माना जा रहा है कि अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं, चर्चा है कि जांच टीम ने लैपटाप भी कब्जे में लिया है। 

ED team has investigation in house of former BSP MLC Haji Iqbal in Saharanpur to seventeen hours
ईडी के घर छापा - फोटो : अमर उजाला

प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार को करीब दस बजे मिर्जापुर पोल स्थित हाजी इकबाल के मकान पर पहुंची थी, जबकि 11 बजे सहारनपुर शहर में साउथ सिटी में मुखौटा कंपनियों के निदेशक सौरभ मुकुंद के मकान पर दूसरी टीम ने छापा मारा था। दोनों ही जगह लंबी छानबीन चली। हालांकि टीम को कौन-कौन से दस्तावेज मिले, इसका अभी खुलासा होना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ED team has investigation in house of former BSP MLC Haji Iqbal in Saharanpur to seventeen hours
हाजी इकबाल के घर पर ईडी का छापाॉ - फोटो : अमर उजाला

पूर्व एमएलसी ने ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल 
बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि ईडी की टीम बिना किसी नोटिस व सूचना के उनके घर में पहुंची, टीम का व्यवहार बहुत निंदनीय है। जिस मामले को लेकर टीम पहुंची, उसमें उच्च न्यायालय में सुनवाई हो चुकी है। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। हमारा मनी लॉन्ड्रिंग और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से कोई ताल्लुक नहीं है। वहीं, संविधान की जिस धारा 17 ए का जिक्र जांच को लेकर किया है, उसके अनुसार किसी प्राइवेट व्यक्ति की इस तरह जांच नहीं हो सकती है।

विज्ञापन
ED team has investigation in house of former BSP MLC Haji Iqbal in Saharanpur to seventeen hours
मौके पर पहुंची ईडी की टीम - फोटो : अमर उजाला

अलमारी से निकले साक्ष्य हो सकते हैं अहम 
ईडी की टीम ने पूर्व एमएलसी के मकान में बुधवार को जब छानबीन की थी तो, एक अलमारी की चाबी नहीं मिल पाई थी। इसके चलते ताला खोलने वाले मिस्त्री को भी बुलवाया गया था। माना जा रहा उस अलमारी से कई दस्तावेज मिले हैं, जो मनी लांड्रिंग और मुखौटा कंपनियों को लेकर केस से संबंधित अहम साक्ष्य हो सकते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed