{"_id":"5fbe24aa8ebc3ea965638a13","slug":"dresses-for-wedding-this-season-bride-groom-and-relatives-trying-matching-dresses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुर्ख जोड़े में दुल्हन.. तो दूल्हा भी चाहे उसी रंग की शेरवानी, शादी के सीजन में छाया मैचिंग कपल ड्रेसेज का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर्ख जोड़े में दुल्हन.. तो दूल्हा भी चाहे उसी रंग की शेरवानी, शादी के सीजन में छाया मैचिंग कपल ड्रेसेज का जादू
मैरुन रंग के जरीदार लहंगे में दुल्हन तो दूल्हे का दुशाला भी मैरुन और ज़रीदार। सहरे के रंग से लेकर शेरवानी का रंग भी दुल्हन के लहंगे जैसा। कोरोना काल में शादी समारोह भले सादगी और कम मेहमानों के साथ हों, मगर युवा स्टाइल से समझौता नहीं कर सकते। शादियों में इस बार मैचिंग कपल ड्रेस का जादू चल रहा है। डिजायनर से खास मैचिंग परिधान शादियों के लिए तैयार कराए जा रहे हैं।
2 of 6
matching dresses for wedding
- फोटो : अमर उजाला
दीपिका और रणवीर, अनुष्का, विराट हाल में दक्षिण भारतीय अभिनेता काजल अग्रवाल, पार्श्व गायिका नेहा कक्कड़ ने भी विवाह समारोह में मैचिंग परिधान पहने। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार एक ही रंग के परिधानों में एक तस्वीर में नज़र आया।
3 of 6
matching dresses for wedding
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड को इस मैचिंग ट्रेंड को युवा भी फॉलो कर रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन ही नहीं बल्कि मां, बच्चे, पति-पत्नी, पिता -पुत्र व पूरा परिवार अब एक रंग के मैचिंग कपड़ों को डिजायन करा रहा है। शादी समारोहों के लिए विशेषकर मैचिंग परिधान तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
matching dresses for wedding
- फोटो : अमर उजाला
एक समान ड्रेस का चलन
युवाओं में मैचिंग कपड़ों का चलन बढ़ा है। दूल्हा-दुल्हन ही नहीं परिवार के अन्य सदस्य एक रंग, डिजायन में मैच करते कपड़े डिजायन करा रहे हैं। बच्चों के लिए भी समान कपड़े बनवाते हैं। - अब्दुर रहमान, फैशन डिजायनर
विज्ञापन
5 of 6
matching dresses for wedding
- फोटो : अमर उजाला
लहंगा से मेल खाती शेरवानी, सेहरा
शादी के लिए दुल्हन के लहंगे, साड़ी से मेल खाती ही दूल्हे की शेरवानी बन रही है। वेस्टर्न आउटफिट में भी दोनों लोग एक ही डिजायनर से मैचिंग कपड़े डिजायन कराते हैं।
दूल्हे का सेहरा, पगड़ी भी उसी से मैच करती हुई बनवाते हैं। यहां तक की दुल्हन अपनी कलीरें और जूतियां, मास्क भी ड्रेस से मैच करते हुए बनवाने लगी हैं। ताकि फोटो में सब सेम-सेम लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।