मेरठ से सटे सरधना के नानू की रहने वाली दो युवतियों हिना और अफसाना की निर्मम हत्या कर दी गई। इन युवतियों का कसूर इतना था कि दोनों साथ रहती थीं। दोनों के शव नानू-रतौली मार्ग पर नाला पटरी पर मिले। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी गौरव त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।
नानू गांव के रहने वाले गौरव त्यागी का गांव की ही अफसाना से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अफसाना की एक रिश्तेदार युवती हिना भी अफसाना को पसंद करती थी। इस बात से गौरव नाराज रहता था। वह अफसाना से कई बार हिना से दूर रहने की धमकी दे चुका था, लेकिन दोनों की नजदीकियां कम नहीं हुई। इसके बाद गौरव ने हिना को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।
2 of 5
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व पुलिस
- फोटो : amar ujala, meerut
हत्यारोपी गौरव त्यागी ने अफसाना और हिना को मारने की प्लानिंग एक सप्ताह पहले बना ली थी। 10 अगस्त को शाम करीब पांच बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक उसने पूरी वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala, meerut
10 अगस्त को शाम करीब पांच बजे गौरव अपने दोस्त के साथ नोएडा गया। गाजियाबाद से शॉपिंग कराने की बात कहकर उसने दोनों लड़कियों को कार में बैठा लिया। दोनों को शॉपिंग करीब आठ बजे कराई।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गौरव ने कार में रात करीब 10 बजे ही हिना के सिर में गोली मार दी। अफसाना चिल्लाने लगी तो उसे भी मारने की धमकी दे दी, जिस पर वह गिड़गिड़ाने लगी और हिना को अस्पताल लेकर चलने को कहने लगी, लेकिन वह दोनों को लेकर नानू नहर के पास रात करीब 11 बजे ले आए।
4 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala, meerut
लहूलुहान हालत में हिना कार में तड़पती रही और गौरव अफसाना को लेकर नानू नहर के पास से थोड़ी दूर पर ले जाकर बात करने लगा। करीब एक घंटा दोनों में बातचीत हुई, जिसके बाद गौरव ने अफसाना को भी करीब 12 बजे गोली मार दी। इसके बाद गौरव और उसके दोस्त ने दोनों शव नानू-रतौली गांव मार्ग पर नहर में फेंक दिए।
5 of 5
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
गौरव नानू गांव का है, जिसके चलते उसको जंगल की पूरी जानकारी थी। आरोपियों ने ट्यूबवेल पर अपने हाथ-पैर और कार को साफ किया। वहीं घटना की जांच करते हुए एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे थे। वहां से चंद कदम दूर आरोपी गौरव की ट्यूबवेल थी, जहां पर एसएसपी ने हाथ धोए। तभी वहां खून पड़ा दिखाई दिया था। वहीं देर रात दोनों युवतियों के शवों का नानू गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के सिर में एक.एक गोली का निशान मिला है।