फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हस्तिनापुर में सती आशा देवी मंदिर, यहां भक्तों की हर मन्नत होती है पूरी, तस्वीरें

Wed, 27 Jan 2021 05:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Do you know the Sati Asha Devi Temple in Hastinapur
सती आशा देवी - फोटो : अमर उजाला

महाभारतकालीन नगरी में दर्जनों प्राचीन स्थलों के अवशेष आज भी मौजूद हैं। इनमें से कई ऐसे भी, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। अकबरपुर गढ़ी इच्छाबाद के जंगल में सती आशा देवी ऐसा ही मंदिर है। ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर मध्य गंगनहर किनारे स्थित प्राचीन सती आशा देवी मंदिर लगभग 300 साल पुराना है। 

Do you know the Sati Asha Devi Temple in Hastinapur
सती आशा देवी - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के महंत सेवागिरी महाराज ने बताया कि दिल्ली के एक व्यापारी क्षेत्र में व्यापार करने आए थे। स्थानीय लोगों ने लालच वश व्यापारी की हत्या कर दी और शव को कुछ दूर एक खेत में मिट्टी में दबा दिया था। कहा जाता है कि व्यापारी की आत्मा ने दिल्ली में रह रही पत्नी को सपने में बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे मारकर खेत में दबा दिया है। इस पर उनकी पत्नी बंजारन आशा देई और उनकी सास गांव अकबरपुर गढ़ी के जंगल में पहुंची। आशा देई ने गाय के गोबर के गोले बनाए और अपनी आध्यात्मिक शक्ति से कहा कि जहां पर उनके पति मौजूद हैं, ये गोले वहीं गिरें। जब उन्होंने गोले उछाले तो वे खेत में उसी स्थान पर गिरे, जहां व्यापारी का शव दबाया गया था। 

आशा देई ने लोगों की मदद से पति के शव को निकाला और गंगा की ओर चल पड़ीं। गंगा मां ने उन्हें दर्शन दिए। इसके बाद आशा देई अपने पति के शरीर को गोद में लेकर बैठ गई। तभी वहां अग्नि प्रकट हो गई। आशा देई ने पति के साथ अपने शरीर को भी भस्म कर लिया था। बाद में यहीं पर मंदिर की स्थापना की गई।

Do you know the Sati Asha Devi Temple in Hastinapur
सती आशा देवी - फोटो : अमर उजाला

मूलभूत सुविधाओं का अभाव
यदि पर्यटन विभाग और सरकार मंदिर को विकसित करें तो यहां पर्यटक बढ़ सकते हैं। यहां अभी सड़क और सुरक्षा का अभाव है। मंदिर पर एक भी काम प्रशासनिक स्तर पर नहीं कराया गया। कमेटी मंदिर की देखभाल करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know the Sati Asha Devi Temple in Hastinapur
सती आशा देवी - फोटो : अमर उजाला

दर्जनों विद्यार्थी सरकारी नौकरी में
मान्यता है कि मां से जो भी मन्नत मांगते हैं, वह पूरी होती हैं। छात्र परीक्षा के समय मां की पूजा-अर्चना कर पास होने की प्रार्थना करते हैं। महंत सेवागिरी महाराज ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों छात्र-छात्राएं आज सरकारी विभागों में हैं।

विज्ञापन
Do you know the Sati Asha Devi Temple in Hastinapur
महंत सेवागिरी - फोटो : अमर उजाला

आश्चर्यजनक घटनाएं हुईं
महंत सेवागिरी ने बताया कि माता अपने भक्तों को लगातार दर्शन देकर उनका मार्गदर्शन करती हैं। कई भक्तों के साथ आश्चर्यचकित करने वाली घटनाएं घट चुकी हैं। श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर यहां भंडारे का भी आयोजन करते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed