डीजे सारजन और डीजे रावण कांवड़ में आज घमासान के आसार हैं। आज दोपहर डीजे सारजन शिवाया टोल प्लाजा से निकला तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने टोल पर पहुंचकर डीजे बंद कराया। वहीं डीजे रावण भी आज मेरठ पहुंच जाएगा। यहां दोनों ही डीजे के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के खतौली तक दोनों ग्रुप के युवाओं के बीच कई बार हाथापाई भी हो चुकी है। वहीं मेरठ में उनकी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है।
DJ सारजन और रावण में घमासान के आसार: साथ-साथ दाैड़ रही पुलिस, शिवाया टोल पर बंद कराया डीजे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन