फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसा के घायलों का मेरठ में गुपचुप हो रहा इलाज, पुलिस ने अस्पतालों को भेजा नोटिस

Thu, 27 Feb 2020 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Feb 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi violence injured are taking treatment in Meerut secretly, Police sent notice to hospitals
delhi violence - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली हिंसा में घायल लोगों को मेरठ में संरक्षण मिलने लगा है। रिश्तेदारों के माध्यम से दिल्ली में घायल हुए कई लोग मेरठ में गुपचुप तरीके से इलाज करा रहे हैं। ताकि पुलिस कार्रवाई से बच सकें। हालांकि मेरठ पुलिस ने शहर के विभिन्न अस्पतालों को इस संबंध में नोटिस भेजा है।

Delhi violence injured are taking treatment in Meerut secretly, Police sent notice to hospitals
delhi violence - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में एक घायल का मीमो लिसाड़ीगेट थाने पहुंचा। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली। स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इसके बारे में अवगत कराया है।बता दें कि दिल्ली हिंसा मेें घायलों की संख्या 150 से अधिक पहुंच गई है।

Delhi violence injured are taking treatment in Meerut secretly, Police sent notice to hospitals
माहौल का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कुछ घायल गुपचुप तरीके से दिल्ली से निकलकर मेरठ में इलाज कराने आ रहे हैं। बुधवार शाम एक अस्पताल से मीमो थाने में पहुंचा। लिसाड़ीगेट पुलिस ने इसकी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi violence injured are taking treatment in Meerut secretly, Police sent notice to hospitals
मेरठ में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पता चला कि मौजपुर दिल्ली निवासी आसिफ हिंसा में गोली लगने से घायल हुआ था। जिसे परिजनों ने पहले दिल्ली के गुरुतेग बहादुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां से परिजनों ने उसे मेरठ-हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर करा लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी भजनपुरा दिल्ली पुलिस को दी है।

विज्ञापन
Delhi violence injured are taking treatment in Meerut secretly, Police sent notice to hospitals
delhi violence - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि घायल आसिफ के रिश्तेदार लिसाड़ीगेट में रहते हैं। जो कि आसिफ को मेरठ लेेकर आए हैं। दिल्ली की हिंसा में कई घायल मेरठ में अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने सभी अस्पतालों को नोटिस भेजा है। दिल्ली हिंसा का कोई भी घायल व्यक्ति मेरठ आए तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अन्यथा अस्पताल पर भी कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed