फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: आशीष गलत है, दूर रहो! नौकर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने दी हिदायत, बेटी ने बदले में दी मौत

Mon, 07 Nov 2022 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Nov 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
Daughter killed her Father for Stopping her to having Relationship with servant in Meerut
मेरठ पुलिस, मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ स्थित बहसूमा के राहवती गांव में सतवंत की हत्या का प्लान दो सप्ताह पहले ही बना लिया गया था। सतवंत का शव पांच दिन बाद नलकूप से बरामद कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि सतवंत का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी ही सौतेली बेटी और नौकर आशीष हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने सोमवार को ग्राम प्रधान को भी हिरासत में लिया है।

 

सतवंत ने बेटी सिमरन और उसके प्रेमी नौकर आशीष को एक साथ देख लिया था। इसका उसने कड़ा विरोध किया। इसके बाद कई बार बेटी से कहा कि आशीष ठीक नहीं है, इसे यहां से भिजवा दो। बेटी नहीं मानी और दोनों ने मिलकर सतवंत को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची।

सतवंत की शादी 12 साल पहले सिमरन की मां जस्सो से हुई थी। आठ साल की सिमरन मां के साथ आई थी। सतवंत किसान था और उसके यहां पर अमित नाम का युवक नौकर था। अमित को हटाकर छह साल पहले सतवंत ने आशीष रखा था। उसे सात हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे थे। आशीष की नजर सतवंत की सौतेली बेटी सिमरन पर थी। चार साल पहले उनका प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें: UP: विश्व स्तरीय बनेगा देवबंद रेलवे स्टेशन, सहारनपुर दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बड़ी घोषणा

Daughter killed her Father for Stopping her to having Relationship with servant in Meerut
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटी - फोटो : अमर उजाला

आशीष ने किया भरोसे का कत्ल
शुरुआत में परिवार के लोग नौकर आशीष पर बेहद भरोसा करते थे। सिमरन से संबंधों के बाद सतवंत उसकी आंखों में खटकने लगा था। वह सिमरन के साथ मिलकर सतवंत को हटाने की साजिशें रचने लगा था। परिजनों के मुताबिक आशीष ने भरोसे का भी खून कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सिमरन ने नौकर को पांच लाख रुपये और जेवरात भी दिए हैं।


 
Daughter killed her Father for Stopping her to having Relationship with servant in Meerut
प्रयुक्त ट्रैक्टर थाने में खड़ा किया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रैक्टर
हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे में ले थाने ला खड़ा कर दिया है। इंस्पेक्टर महावीर सिंह का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सतवंत का गला दबाने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर की ड्रो वायर से भी वार किए थे। इसके बाद भूसे के कमरे में शव छिपाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter killed her Father for Stopping her to having Relationship with servant in Meerut
मेरठ पुलिस, मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

पिता ने 15 दिन पहले आपत्तिजनक हालत में देखा
गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले किसान ने अपनी सौतेली बेटी सिमरन को नौकर आशीष के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद किसान ने नौकर से कहा था कि अब तू अपने घर चला जा।

इस पर सौतेली बेटी और नौकर को शक हो गया कि हमारे साथ गलत हो सकता है। पांच दिन पहले बेटी सिमरन ने अपने प्रेमी आशीष के साथ मिलकर पिता का रात में गला दबा दिया। उसके बाद शव को आधा घंटे तक चारपाई पर छोड़ दिया। मरने की पुष्टि होने के बाद शव को घर में भूसे के कोठे में दबा दिया।

विज्ञापन
Daughter killed her Father for Stopping her to having Relationship with servant in Meerut
मेरठ पुलिस, मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला
मुखबिर ने हत्या के खुलासे में की पुलिस की मदद 
एसपी देहात ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि परिवार को किसान के बारे में पता है। शनिवार को पुलिस जांच करने पहुंची थी। जिसके बाद बेटी और परिवार के लोग गुमराह करते रहे कि रात में वह सिंचाई को गए थे। उसके बाद उनका पता नहीं चला। परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

घर में भूसे के कमरे में शव से दुर्गंध उठने लगी तो शक बढ़ता देख रात के अंधेरे में सौतेली बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर शव को भूसे से निकालकर जंगल में ट्यूबवैल के पास मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने बेटी और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो केस खुल गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed