फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चक्रवाती तूफान का तांडव: मेरठ में किसान का बाग बना केंद्र, 52 पेड़ धराशायी, 150 खंभे टूटे, बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 29 May 2022 12:57 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 May 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
Cyclonic storm: Farmer garden becomes center, more than fifty mango trees and 150 pillars broken, power supply stalled
चक्रवाती तूफान के बाद हुआ नुकसान - फोटो : amar ujala

मेरठ में शनिवार देर रात चक्रवाती तूफान ने जमकर तांडव मचाया। शहर में जहां हल्की आंधी आई वहीं देहात क्षेत्र के लावड़, महल क्षेत्र में चक्रवाती तूफान का केंद्र बिंदू होने से यहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। दरअसल, शुक्रवार को मेरठ शहर में बारिश हुई लेकिन देहात क्षेत्र में बारिश नहीं हुई ऐसे में तापमान के अधिक दबाव के कारण चक्रवाती तूफान उठा और क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया। बताया गया कि चक्रवाती तूफान का केंद्र बिंदू लावड़ निवासी किसान का आम का बाग रहा। तूफान ने किसान के बाग के तकरीबन 52 फल से लदे पेड़ टूटकर जमीन पर गिर पड़े। किसान को जहां भारी नुकसान हुआ है, वहीं क्षेत्र में तकरीबन डेढ़ सौ से ज्यादा बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। ऐसे में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।



चक्रवाती तूफान के कारण क्षेत्र में स्थित एक ढाबे की छत उड़ गई, जबकि एक अन्य इमारत की दीवार ढहने से एक व्यक्ति दब गया जिसमें वह घायल हो गया। हालांकि समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। तूफान के कारण मेरठ के गंगानगर क्षेत्र तक की बिजली आपूर्ति ठप हुई है। आगे देखें कैसे चक्रवाती तूफान ने देहात क्षेत्र में मचाया तांडव: - 

Cyclonic storm: Farmer garden becomes center, more than fifty mango trees and 150 pillars broken, power supply stalled
किसान के बाग में टूटे आम के पेड़ - फोटो : amar ujala

बताया गया कि देहात क्षेत्र के महल गांव में लावड़ निवासी जीवन सैनी का आम का बाग है। इस बाग में आम के फलदार 60 पेड़ हैं। बाग को महल निवासी कलीम ने ठेके पर लिया हुआ है। शनिवार देर रात को चक्रवाती तूफान के कारण बाग के 52 पेड़ तने से टूटकर जमीन पर गिर पड़े। इससे किसान को भारी नुकसान हुआ है।


 
Cyclonic storm: Farmer garden becomes center, more than fifty mango trees and 150 pillars broken, power supply stalled
गिरी मकान की छत - फोटो : amar ujala

वहीं क्षेत्र में तूफान के कारण एक मंडप और ढाबे की छत उड़ गई। अझौता गांव में एक मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति दबकर घायल हो गया। हालांकि उसे समय रहते मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyclonic storm: Farmer garden becomes center, more than fifty mango trees and 150 pillars broken, power supply stalled
कई स्थानों पर गिरे खंभे - फोटो : amar ujala

लावड़, महल और आसपास के क्षेत्र में तकरीबन डेढ़सौ बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सकौती उपखण्ड के एसडीओ दिनेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र में लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है। बिजली के खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित है। आबादी क्षेत्र के लिए बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Cyclonic storm: Farmer garden becomes center, more than fifty mango trees and 150 pillars broken, power supply stalled
दो टुकड़ों में टूूटे पेड़ - फोटो : amar ujala

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक एन. सुभाष का कहना है कि शुक्रवार को मेरठ शहर में बारिश हुई थी लेकिन देहात क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। इस कारण से देहात क्षेत्र में उच्च तापमान की अधिकता व दबाव के कारण चक्रवाती तूफान उठा। इस चक्रवाती तूफान का केंद्र बिंदू किसान जीवन सैनी का आम का बाग रहा। जहां तूफान ने भारी तबाही मचाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed