फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुख्यात रोहित सांडू ने जेल में जोड़ लिए थे इन तीन राज्यों के बदमाश, बाफर की साजिश का बना मोहरा

Wed, 17 Jul 2019 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jul 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Criminal Rohit Sandu included three state badmash in his gang during his prison
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया रोहित उर्फ सांडू शातिर अपराधी था। रंगदारी न देने या फिर पैसे के लिए हत्या करना उसका पेशा बन गया था। सांडू ने जेल में रहकर तीन राज्यों के बदमाशों को अपने गैंग में शामिल कर लिया था।


उसने गुर्गों के जरिये मेरठ और मुजफ्फरनगर में आतंक फैला रखा था। वहीं सांडू के जरिये अपने दुश्मनों की हत्या कराकर एक लाख का इनामी रह चुका भूपेंद्र बाफर वेस्ट यूपी में अपनी बादशाहत कायम करने की फिराक में था।
Criminal Rohit Sandu included three state badmash in his gang during his prison
कुख्यात रोहित को संरक्षण देने वाला भूपेंद्र बाफर - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में भगत जी स्वीट्स और डिस्टलरी के ठेकों पर कब्जा करने के लिए सुशील मूंछ और भूपेंद्र बाफर में तनातनी थी। पुलिस के मुताबिक, मूंछ का करीबी यशपाल राठी और बाफर का करीबी विक्की राठी था। यशपाल की हत्या कराने के लिए विक्की ने रोहित सांडू से मुलाकात की। 

 
Criminal Rohit Sandu included three state badmash in his gang during his prison
वारदात - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मुजफ्फरनगर सतपाल अंतिल ने बताया कि दिसंबर 2016 में रोहित फैजाबाद जेल में बंद था। उस दौरान भूपेंद्र बाफर और विक्की राठी उससे मुलाकात करने गए थे। उन्होंने शर्त रखी कि यशपाल की हत्या के बदले में उसकी जमानत करा देंगे। सांडू की जमानत हुई तो उसने जनवरी 2017 में यशपाल राठी की हत्या कर दी। मामले में सांडू, विक्की समेत कई लोग जेल गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Criminal Rohit Sandu included three state badmash in his gang during his prison
मिर्ची पाउडर - फोटो : अमर उजाला

यशपाल राठी की हत्या के बाद सांडू मिर्जापुर जेल में गया। पुलिस के मुताबिक, फैजाबाद व मिर्जापुर जेल में सांडू की दोस्ती हरियाणा के रविंद्र उर्फ कालिया और अयोध्या के राकेश यादव से हुई थी।

इनके साथ मिलकर उसने गिरोह बना लिया था। लेकिन जेल से छूटने का रास्ता नहीं नजर आ रहा था। यशपाल की हत्या के बाद बाफर को आशंका थी कि मूंछ उसे और नुकसान पहुंचा सकता है। बाफर ने मूंछ की हत्या कराने के लिए सांडू को कस्टडी से छुड़वाया।

विज्ञापन
Criminal Rohit Sandu included three state badmash in his gang during his prison
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अपराध कराने के लिए सांडू को बनाया मोहरा 
वारदात कराने के लिए भूपेंद्र बाफर ने सांडू को मोहरा बना रखा था। सांडू का ज्यादा समय जेल में ही कटता था। बाफर या विक्की समेत कई लोग उसे जेल से छुड़वाते और वारदात कराकर फिर पुलिस से पकड़वा देते थे।

तीन साल से ये खेल चल रहा था। यशपाल की हत्या में सांडू जेल में बंद था। कई प्रयास के बाद भी जब सांडू की जमानत नहीं हो पाई तो बाफर ने उसे पुलिस कस्टडी से छुड़वाने की प्लानिंग बनाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed