फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है कुख्यात बदन सिंह बद्दो, जिसे देख हैरत में रह गए थे अफसर, ऐसे हुआ पुलिस कस्टडी से फरार

Thu, 28 Mar 2019 06:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Mar 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Who is the Badan Singh Baddo, absconded from police custody in mukut mahal hotel in meerut
बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

अधिवक्ता रविंद्र हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात बदन सिंह बद्दो गुरुवार को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Who is the Badan Singh Baddo, absconded from police custody in mukut mahal hotel in meerut
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

जानकारी के मुताबिक, कुख्यात बद्दो ने पुलिसकर्मियों को पहले नशीली मिठाई खिलाई और फिर पेशाब करने के बहाने पुलिस वैन से उतरकर अन्य साथियों की मदद से फरार हो गया।

Who is the Badan Singh Baddo, absconded from police custody in mukut mahal hotel in meerut
बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

बदन संधू के नाम से फेसबुक पर आईडी
फेसबुक पर बदन सिंह की बदन संधू के नाम से आईडी बनी हुई है जिसके फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बद्दो की जिंदगी की लाइफ स्टाइल दूसरे लोगों से कितनी अलग है। कुछ फोटो पहले ऐसे थे जो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर थे। लेकिन उन्हें कुछ दिन पहले ही आईडी से हटा दिया गया। फाइव स्टार होटल से लेकर धार्मिक स्थल और समुद्र तट तक के फोटो भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is the Badan Singh Baddo, absconded from police custody in mukut mahal hotel in meerut
बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

चर्चित रही पोस्ट
बीती 13 अक्तूबर 2017 को बदन संधू ने फेसबुक पर एक चर्चित पोस्ट डाली थी। इसमें अंदाज ऐसा था कि ‘जब गिला शिकवा अपनों से हो तो खामोशी ही भली, अब हर बात पर जंग हो यह जरूरी तो नहीं’ यह शब्द अपने आप में बताने को काफी हैं। विदेशी असलहे के कई फोटो भी फेसबुक पर थे।

विज्ञापन
Who is the Badan Singh Baddo, absconded from police custody in mukut mahal hotel in meerut
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

अरे बद्दो तुम!
पांच साल पहले बदन सिंह को एक मामले में जब लालकुर्ती थाने में गिरफ्तार करके लाया गया था तो थानेदार से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी भी बद्दो को देखकर हैरत में रह गए थे। शहर के कई नामचीन व्यापारियों और कारोबारियों से नजदीकी रहीं। कारोबारी देर रात तक लालकुर्ती थाने में डेरा डाले रहे थे। अगले दिन कचहरी में पेशी के दौरान भी कारोबारी साथ नजर आए। उस समय बद्दो ने पुलिस के एक उच्च अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाकर जान का खतरा भी जताया था। यह पुलिस अधिकारी बसपा सरकार में प्रदेश में बड़े पद पर रहे चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed