पश्चिमी यूपी के दो जिलों में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने एक सिपाही के पेट में चाकू से वार किए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस अफसरों ने एक गोकश को ढेर कर दिया। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
मुठभेड़
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर के गांव घाना खंडी में गोकशी का पता लगने पर पुलिस और आरोपियों में मुठभेड़ हो गई। गोकशी का एक आरोपी मारा गया, जबकि चाकू लगने एक सिपाही घायल हो गए। मौके से तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तमंचा, आठ कारतूस, छुरी, एक क्विंटल मांस, एक गोवंश, खाल, तराजू और अन्य उपकरण बरामद किए।
3 of 7
मुठभेड़ की जानकारी देते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया बुधवार रात देहात कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव घाना खंडी के जंगल में गोकशी के आरोपियों की घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। सिपाही वतन पंवार ने एक आरोपी को पकड़ा तो, सिपाही के पेट में तीन बार चाकू से वार कर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। जंगल में कॉबिंग करने पर गन्ने के खेत में रात ढाई बजे आरोपी घायल पड़ा मिला। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
4 of 7
तमंचा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी की पहचान विरासत उर्फ मालूल पुत्र यामीन निवासी घाना खंडी (सहारनपुर) के रूप में हुई, जो गोकशी का आरोपी है। पोस्टमार्टम में पता चला कि आरोपी को चार गोलियां लगी हैं। उधर, घायल सिपाही वतन पंवार को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया।
मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गोली लगने से घायल
5 of 7
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शामली में कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से उपकरण, भारी मात्रा में गोमांस और तमंचा बरामद किया।