{"_id":"5eb138608ebc3e903f6c2d6b","slug":"mother-murdered-daughter-in-banda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां ने बेटी का गला घोट दी दर्दनाक मौत, पांचवें दिन बरामद हुआ शव, वजह जान चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: मां ने बेटी का गला घोट दी दर्दनाक मौत, पांचवें दिन बरामद हुआ शव, वजह जान चौंक जाएंगे आप
Tue, 05 May 2020 03:53 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 May 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
बांदा में मां ने बेटी का गला घोटा
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के अतर्रा में बदचलनी की आशंका में आपा खो बैठी मां ने 14 वर्षीय बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। मां का कहना है कि उसने घटना को अकेले अंजाम दिया है। पुलिस ने चार दिन बाद मां की निशानदेही पर दफन शव को बरामद कर लिया।
Trending Videos
बांदा में मां ने बेटी का गला घोटा
- फोटो : अमर उजाला
किशोरी के चचेरे भाई के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना गिरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरहंड गांव की है। गांव के राममूरत सिंह नोएडा में नौकरी करते हैं। वह वहीं रहते हैं। पत्नी सरोज सिंह 14 वर्षीय बेटी शिल्पी और तीन अन्य छोटे बच्चों के साथ गांव में रहती है।
बांदा में मां ने बेटी का गला घोटा
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार (4 मई) को खुरहंड गांव निवासी और रिश्ते में राममूरत सिंह के भतीजे भवानी प्रताप सिंह ने गिरवां थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी चाची सरोज सिंह बदचलनी की आशंका पर अपनी बेटी को अक्सर मारती-पीटती थी। 30 अप्रैल को भी मां ने शिल्पी को काफी मारा-पीटा। उसके बाद से शिल्पी लापता है। भवानी सिंह ने आशंका जताई कि सरोज सिंह ने किसी के साथ मिलकर शिल्पी को मारकर गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा में मां ने बेटी का गला घोटा
- फोटो : अमर उजाला
गिरवां थाना इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बेटी की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मां की निशानदेही पर शिल्पी का शव घर के बगल स्थित खंडहर से बरामद कर लिया है। शव को यहां दफनाया गया था।
विज्ञापन
बांदा में मां ने बेटी का गला घोटा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक आरोपी मां ने बताया कि उसकी पुत्री एक दिन पूर्व कहीं लापता हो गई थी। लौटकर आई तो उससे नोकझोंक हुई। दोपहर को शिल्पी सो रही थी तभी उसने उसी के दुपट्टे से गले में फंदा कसकर हत्या कर दी। भवानी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मां सरोज सिंह व एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध धारा 302 व 201 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा और अपर एसपी एलबीके पाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी मां से पूछताछ की।