फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बद्दो का बड़ा राज: उत्तराखंड में मिला अय्याशी का ठिकाना, यहीं के पते पर बनवाया था पासपोर्ट, फार्म हाउस में मिले अहम सुराग

Thu, 26 Aug 2021 05:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Aug 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
UP News: A farm house of Criminal Badan Singh Baddo has been found in Bajpur of Uttarakhand by Meerut police
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो का उत्तराखंड के बाजपुर में फार्म हाउस है। उसकी आलीशान कोठी ध्वस्त कर खुद की पीठ थपथपाने वाली मेरठ पुलिस को ढाई साल बाद उसके फार्म हाउस का पता चला। इसी पते से बद्दो ने पासपोर्ट बनवाया था।



बदन सिंह बद्दो को पकड़ने में नाकाम पुलिस की जांच कछुवे से भी धीमी गति से चल रही है। पंजाबीपुरा टीपीनगर में भी उसकी कोठी खोजने में पुलिस को दो साल लग गए थे। इसके बाद उसे कुर्क किया गया था। 12 अगस्त को मेरठ दौरे पर डीजीपी मुकुल गोयल ने बद्दो का जिक्र किया तब पुलिस की नींद टूटी। एसपी क्राइम और एसओजी की टीम नए सिरे से उसकी तलाशी में जुटे तो उसका एक फार्म हाउस भी होने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंड के बाजपुर में बद्दो का करीब पांच बीघा जमीन में एक फार्म हाउस मिला है। जो उसकी अय्याशी का अड्डा था। तीन दिन पहले मेरठ पुलिस ने इस फार्म हाउस पर छापा मारा। जहां से काफी जानकारी जुटाई। बताया कि बाजपुर में बद्दो का एक दोस्त है। जिसकी वहां पर करोड़ों रुपये की संपत्ति है। जिसके जरिये उसने वहां पर जमीन ली और फिर फार्म हाउस बनाया। पुलिस ने उस दोस्त से भी जानकारी ली, लेकिन बद्दो की फरारी से जुड़ी जानकारी कम मिली।

UP News: A farm house of Criminal Badan Singh Baddo has been found in Bajpur of Uttarakhand by Meerut police
कुख्यात बदन सिंह बद्दो

जमीन लेते ही बनवाया था पासपोर्ट
पुलिस के मुताबिक, बद्दो ने यहां जमीन खरीदते ही इसी पते पर पासपोर्ट बनवा लिया था। पुलिस ने अब इस पासपोर्ट को निरस्त करा दिया है। बताया गया कि इस पासपोर्ट से वह विदेश नहीं गया है। इसी फार्म हाउस में बद्दो की फरारी के बाद उसकी भतीजी की शादी हुई थी। शादी के बाद भतीजी अपने पति के साथ कनाडा में शिफ्ट हो गई है।

UP News: A farm house of Criminal Badan Singh Baddo has been found in Bajpur of Uttarakhand by Meerut police
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

लुकआउट जारी, कैसे भागेगा बद्दो 
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि 28 मार्च 2019 को बदन सिंह बद्दो फरार हुआ था। तभी उसका लुक आउट जारी हो गया था। संभव है बद्दो देश में ही कहीं छिपा है। छिपने के कई ठिकाने उसके पास हैं। हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के अलावा कई ठिकानों पर वह पहले भी छिपकर रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: A farm house of Criminal Badan Singh Baddo has been found in Bajpur of Uttarakhand by Meerut police
कुख्यात बदन सिंह बद्दो

कई लोगों की सुरक्षा बढ़ी 
बद्दो से मेरठ में कई लोगों को खतरा बना हुआ है। जिनको पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई हुई है। बद्दो के फेसबुक अकाउंट से एक के बाद एक चार पोस्ट डाली गई है। जिसमें पूर्व डीजीपी बृजलाल, आईपीएस नवनीत सिकेरा, केबल कारोबारी सहित कई लोगों पर उसने आरोप लगाए हैं। फेसबुक पर बद्दो की सक्रियता और उससे खतरे को देखते हुए पुलिस ने संबंधित लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
UP News: A farm house of Criminal Badan Singh Baddo has been found in Bajpur of Uttarakhand by Meerut police
कुख्यात बदन सिंह बद्दो

काफी जानकारी पुलिस ने जुटाई 
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने बताया है कि बद्दो की काफी जानकारी पुलिस ने जुटाई है। उसकी कोठी, उसके कई साथियों का पता लगाया है। जिन पर लगातार कार्रवाई भी चल रही है। बद्दो की तलाश में पुलिस टीम लगी है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed