फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: शराब ठेके के कर्मचारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, एक घायल

Sun, 02 Aug 2020 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Aug 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Firing on Liquor shop workers in Dehradun for loot
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में शराब ठेके में काम करने वाले दो युवकों पर धूलकोट में अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल का इलाज सिनर्जी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है, युवकों पर हमला लूट के इरादे से किया गया था। हालांकि घायल के बयान के आधार पर पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश का मामला बता रही है। 

Firing on Liquor shop workers in Dehradun for loot
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक बरोटीवाला शराब ठेके में काम करने वाले दो युवक शनिवार देर शाम प्रेमनगर की तरफ लौट रहे थे। ठेके से ही  बाइक सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। जैसे ही ठेके के कर्मचारी धूलकोट के जंगल में पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रुकने के लिए कहा। वे नहीं रुके तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है कि गोली बाइक चला रहे युवक के पेट में लगी। पीछे बैठे युवक ने शोर मचाया तो वहां लोग जमा हो गए। लोगों की भीड़ देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। 

Firing on Liquor shop workers in Dehradun for loot
- फोटो : अमर उजाला

सूचना पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सिनर्जी अस्पताल पहुंचाया। वहां से युवक को किसी अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना पर एसपी सिटी श्वेता चौबे के साथ ही सीओ सदर अनुज कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि घायल युवक की पहचान शंकर सिंह बोरा के रूप में हुई है। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Firing on Liquor shop workers in Dehradun for loot
- फोटो : अमर उजाला

ऐसी चर्चा भी रही कि युवकों के पास शराब बिक्री का करीब एक लाख बीस हजार रुपये था। बदमाश इसी रकम को लूटने की फिराक में थे। हालांकि, युवक ने पुलिस को दिए बयान में पैसे होने की बात से इनकार किया है। घायल युवक ने बताया कि उनके पास एक बैग जरूर था, लेकिन बदमाशों ने उसे छीनने का प्रयास नहीं किया। लिहाजा प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। 

विज्ञापन
Firing on Liquor shop workers in Dehradun for loot
- फोटो : अमर उजाला

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed