फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: मां को रात में आया सपना और खुल गया बेटे की हत्या का राज, पुलिस अफसर भी हैरान

Fri, 19 Mar 2021 05:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Mar 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: The body of missing person has been found in Khar khoda area in Meerut and police have started investigation
युवक का फाइल फोटो और विलाप करती मां। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के खरखौदा क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हाजीपुर गांव निवासी यामीन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह पांच दिन पहले लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, मृतक की मां का कहना है कि उन्हें सपना आया था कि उसके बेटे की हत्या दी गई है। वहीं मां के सपने के बाद युवक का शव मिलने से हर कोई हैरान है।

UP Crime News: The body of missing person has been found in Khar khoda area in Meerut and police have started investigation
मामले की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला
खरखौदा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी यामीन उर्फ आमीन (22 वर्ष) दिल्ली में पशुओं का व्यापार करता था। वह बीती 13 मार्च को अपने घर पर आया हुआ था। आमीन 13 मार्च की शाम को ही करीब छह बजे घर से यह कहकर निकल गया कि कुछ समय बाद लौट आऊंगा। इसके बाद वह नहीं लौटा तो परिजनों ने गुरुवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

UP Crime News: The body of missing person has been found in Khar khoda area in Meerut and police have started investigation
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं परिजनों ने उसे आसपास के जंगलों में खूब ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं शुक्रवार की सुबह आमीन की बहन मोहसिना और रहीसा इधर- उधर तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान ईदगाह के पास एक चारदीवारी के अंदर उन्हें दुर्गंध आई तो उन्होंने आसपास खोजने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें आमीन का सड़ी-गली हालत में शव एक गड्ढे में पड़ा मिला। शव को कूड़े से ढका हुआ था। पीड़ित परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: The body of missing person has been found in Khar khoda area in Meerut and police have started investigation
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के पिता बक्शी ने डासना निवासी चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता के अनुसार आमीन की ननिहाल डासना में एक युवती की हत्या हो गई थी। इसमें आमीन भी नामजद किया गया था। लेकिन पुलिस जांच में निर्दोष पाए जाने पर उसका नाम निकल गया था। तभी से वे लोग आमीन से रंजिश रख रहे थे। मृतक के पिता ने चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
UP Crime News: The body of missing person has been found in Khar khoda area in Meerut and police have started investigation
विलाप करती मां। - फोटो : अमर उजाला

वहीं मृतक आमीन की मां भुरा ने बताया कि गुरुवार को सोते हुए सपना आया और सपने में आमीन उसे गांव के आसपास मिट्टी में दबा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने अमीन की खोज की तो उसका शव मिला। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि सभी बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं सीओ किठौर ब्रजेश सिंह का कहना है कि मृतक की मां ने बताया है कि उसे सपना आया था। इस मामले में जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed