फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूनखराबे से थर्रा उठा मेरठ: 24 घंटे में बसपा नेता समेत 6 हत्याएं, खौफनाक हैं पांच वारदातों की ये तस्वीरें

Mon, 30 Aug 2021 07:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Six people have murdered including BSP leader and councillor in 24 hours in Meerut
दो किशोरों की हत्या, two teenager murder - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 24 घंटे के भीतर छह हत्याएं होने से पुलिस अधिकारियों के दावों की पोल खुल गई। जहां एक दिन में दिनदहाड़े पार्षद और बसपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या कर डाली तो वहीं दो किशोरों की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके अलावा लावड़ के जंगल में ट्यूबवेल के नीचे युवक का शव खून से लथपथ मिला। वहीं लिसाड़ी गेट में भी एक महिला की हत्या की गई।  



बता दें कि मेरठ में पार्षद जुबेर अंसारी और बसपा नेता मनोज चौधरी की हत्या को 24 घंटे भी नहीं बीते कि किठौर क्षेत्र में दो और किशोरों की निर्मम हत्या हो गई। दोनों के शव फतेहपुर नारायण गांव के जंगल में बाग में पड़े मिले। आशंका है कि लूट के विरोध में दोनों की हत्या हुई है। 

किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी सादिक (14 वर्ष) पुत्र जाने आलम व अमन (13 वर्ष) पुत्र महराज शनिवार शाम 5:30 बजे ई-रिक्शा से दो लोगों को फतेहपुर नारायण गांव छोड़ने के लिए गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की और फिर अपहरण का मुकदमा किठौर थाने में दर्ज करा दिया।

UP Crime News: Six people have murdered including BSP leader and councillor in 24 hours in Meerut
दो किशोरों की हत्या, two teenager murder - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि दोनों के शव फतेहपुर नारायण गांव के जंगल में बाग में मिले। दोनों किशोरों पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद गला घोंटा गया था। ई-रिक्शा और उनके मोबाइल गायब मिले। सूचना मिलने पर किठौर थाना पुलिस के साथ एसएसपी व एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लूट के बाद हत्या होने का आरोप लगाया है।

UP Crime News: Six people have murdered including BSP leader and councillor in 24 hours in Meerut
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मामले की जांच चल रही थी कि तभी इंचौली क्षेत्र के लावड़-अंदावली मार्ग पर ट्यूबवेल के पास रोहित सैनी निवासी लावड़ का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना आ गई। वहीं, लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद में सना को उसके पति शाकिब ने पीट-पीट कर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में दो नेताओं की हत्याएं

UP Crime News: Six people have murdered including BSP leader and councillor in 24 hours in Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ में शनिवार को सुबह सवा 10 बजे शास्त्रीनगर में पार्षद जुबेर की दो बदमाशों ने पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं शाम करीब पांच बजे इंचौली क्षेत्र के चंदौड़ी गांव में बसपा नेता को दोस्त के घर में घुसकर गोलियों से भूना डाला। एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्याएं सुपारी देकर भाड़े के बदमाशों से कराई गई हैं। 

विज्ञापन
UP Crime News: Six people have murdered including BSP leader and councillor in 24 hours in Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम के पास दो बदमाशों ने पार्षद जुबेर अंसारी (40 वर्ष) पुत्र यामीन निवासी करीमनगर को घेरकर मार डाला। जुबेर प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। वह एआईएमआईएम पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। जुबेर के भाई आलम की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवार ने बताया है कि प्रॉपर्टी के विवाद में जुबेर की हत्या हुई है। प्रॉपर्टी डीलरों के नाम भी परिवार ने एफआईआर में लिखवाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed