फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी जावेद, इस खौफनाक वारदात को दे चुका था अंजाम

Wed, 03 Feb 2021 12:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Feb 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Police killed one lakh rupee prize crook Javed in an encounter in Baghpat
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान उसका एक साथी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश हाशिम फरार हो गया। इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर बड़ौत अजय शर्मा और दिल्ली पुलिस के एएसआई आदेश यादव की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। बदमाश ने दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या की थी।

UP Crime News: Police killed one lakh rupee prize crook Javed in an encounter in Baghpat
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

बदमाश जावेद लोनी बॉर्डर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके बागपत में होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस बड़ौत पहुंची और इंस्पेक्टर बड़ौत को साथ लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार रात करीब 12 बजे बड़ौत और दिल्ली पुलिस ने बिनौली रोड पर सेंट्रो कार में सवार जावेद और उसके साथी को घेर लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में जावेद मारा गया और उसका साथी हाशिम फरार हो गया।

UP Crime News: Police killed one lakh rupee prize crook Javed in an encounter in Baghpat
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को मौके से एक सेंट्रो कार, नाइन एमएम की पिस्टल, एक 30 बोर की पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। जावेद और उसके साथियों ने नौ सितंबर 2020 को बागपत के थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष यादव की हत्या कर दी थी और उनसे पर्स लूट लिया था। मनीष उस समय बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अपने गांव डालूहेड़ा, मेरठ आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Police killed one lakh rupee prize crook Javed in an encounter in Baghpat
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

उधर, सूचना पर एसपी अभिषेक यादव, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जावेद पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
UP Crime News: Police killed one lakh rupee prize crook Javed in an encounter in Baghpat
पिस्टल बरामद - फोटो : अमर उजाला

वारदात के दौरान बदमाशों से भिड़ गए मनीष 
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष यादव (35 वर्ष) को चार बदमाशों ने रोशनगढ़ गेट के पास लूटपाट के इरादे से रोक लिया था। इस दौरान मनीष बदमाशों से भिड़ गए थे और मारपीट के दौरान एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed