{"_id":"601947c08ebc3efc6761fac4","slug":"firozabad-police-and-sog-team-encounter-with-robbers-gang-who-looted-jewelers-in-up-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: जानिए कौन है डॉनी गैंग, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े लूट के आरोपी, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: जानिए कौन है डॉनी गैंग, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े लूट के आरोपी, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने पकड़े लूट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में थाना नारखी पुलिस और एसओजी टीम की जलेसर रोड स्थित सिक्सलेन बाईपास पुल के पास बाइक सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़ में आगरा के डॉनी गैंग से जुडे़ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ज्वैलर्स प्रवीन वर्मा से लूटी गई साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के आभूषण, चार तमंचा,नौ कारतूस, दो बाइकों के साथ ज्वैलर्स से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। गैंग के तीन साथी भागने में सफल रहे। एसएसपी ने गैंग को दबोचने वाली टीम को 25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है।
लूट के आरोपियों को पकड़ने के बाद जानकारी देते एसएसपी अजय कुमार पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को थाना नारखी क्षेत्र में असन चौराहे के समीप कृष्णा ज्वैलर्स के संचालक प्रवीन वर्मा के साथ लूट की घटना हुई थी। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस की टीमें घटना के खुलासे को जुटी थीं। थाना पुलिस को सूचना मिली कि आगरा के डॉनी गैंग के सदस्यों की नारखी क्षेत्र में सक्रियता है। एसएसपी ने बताया कि एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी नारखी केके तिवारी, एसएसआई सौरव शर्मा, उप निरीक्षक गौरीशंकर पटेल टीम के साथ सक्रिय हुए। मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान सिक्सलेन बाईपास पर बाइक पर जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके चार लोगों को दबोच लिया। जबकि तीन मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से साढ़े तीन लाख कीमत के आभूषण, चार तमंचा, नौ कारतूस, दो खोखा, दो बाइक (पल्सर व सीडी डॉन) और ज्वैलर्स से लूटा मोबाइल बरामद किया है। एसएसपी ने टीम को 25 हजार पुरस्कार की घोषणा की है।
लूट के आरोपियों की जानकारी देते एसएसपी फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
न्यायायिक अधिकारी का चालक रहा था भोला
एसएसपी अजय कुमार ने बताया थाना उत्तर के रानीनगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ भोला पूर्व में एक न्यायायिक अधिकारी की गाड़ी का चालक भी रहा है। उसको एक डीजीसी के माध्यम से चालक के पद पर रखा था।
एसएसपी अजय कुमार ने बताया थाना उत्तर के रानीनगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ भोला पूर्व में एक न्यायायिक अधिकारी की गाड़ी का चालक भी रहा है। उसको एक डीजीसी के माध्यम से चालक के पद पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसएसपी अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
यह बदमाश किए गए गिफ्तार
गिरफ्तार बदमाशों में थाना उत्तर के रानीनगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ भोला, शैलेंद्र, थाना रामगढ़ के कुतुबपुर चनौरा के निवासी बलवीर और दिनेश शामिल हैं। जबकि कुतुबपुर चनौरा निवासी रवींद्र, आगरा थाना एत्माद्दौला ट्रांसयमुना कॉलोनी हैरिटेज स्कूल के पास निवासी गैंग के सरगना डॉनी एवं राकेश कश्यप भागने में सफल रहे।

मुठभेड़ स्थल पर फिरोजाबाद पुलिसटीम
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी ज्वैलर्स बनकर राकेश कर रहा था रेकी
एसएसपी ने बताया कि राकेश कश्यप ज्वैलरी का काम करता है। हकीकत में वह ज्वैलर्स तो नाम मात्र का है। बल्कि डॉनी गैंग के लिए रेकी करने का काम करता है। इस गैंग के द्वारा 2016 में मेरठ और बुलंदशहर जिले में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था।