{"_id":"604489eb8ebc3e8c8e61bba4","slug":"a-trader-shot-dead-in-jalandhar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भागकर भी न बची जान : ताबड़तोड़ पांच गोली मारकर व्यापारी की हत्या, आरोपी बोले- हमने बदला ले लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भागकर भी न बची जान : ताबड़तोड़ पांच गोली मारकर व्यापारी की हत्या, आरोपी बोले- हमने बदला ले लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर में व्यापारी की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के जालंधर जिले में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पांच गोली मारकर व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात जालंधर के प्रीत नगर के सोढ़ल रोड का है। आरोपी इतने बेखौफ थे कि वारदात के बाद छाती ठोककर कहा कि हमने बदला ले लिया। पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान पुनीत व लल्ली के तौर पर की है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब दो महीने पहले गुरमीत टिंकू हमला करने वालों के घर गया था। वहां इनकी आपस में बहस के बाद झगड़ा हुआ था। इसके बाद हमलावर उसके पीछे आए और फिर उनमें झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया था।
2 of 5
गोली लगने के बाद व्यापारी को अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को करीब 1.30 बजे चार हमलावर टिंकू की दुकान के अंदर आए और पांचवां साथी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठा रहा। हमलावरों ने अंदर घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली चलते ही गुरमीत टिंकू जान बचाने के लिए भागकर पहली मंजिल पर बने कमरे में छुप गया। हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसी कमरे में बंद कर ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दी।
3 of 5
शीशे पर बने गोली के निशान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदमाशों ने जब दुकान पर हमला किया तो उस वक्त वहां काम करने वाले कर्मचारी व कुछ ग्राहक भी थे लेकिन बदमाशों ने किसी दूसरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उनका टारगेट सिर्फ गुरमीत टिंकू था। उन्होंने अंदर घुसते ही रिंकू को टारगेट किया और फिर पीछा कर उसकी छाती में गोलियां दागने के बाद फरार हो गए। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि जनवरी में पुनीत व टिंकू के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिंकू ने पुनीत के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद कई बार राजनीमा की कोशिश हुई लेकिन पुनीत राजीनामा नहीं करना चाहता था और उसने धमकी दे रखी थी कि वह टिंकू को जान से मारकर ही दम लेगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीन हमलावरों के पास पिस्तौल थे, जिससे गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने टिंकू के पिता सुरिंदर सिंह के बयान लेकर पांच हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस और जमा स्थानीय लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने शुक्रवार को ही इस बात की खुशी मनाई थी कि ‘इज आफ लिविंग इंडैक्स 2020 ’ की एक मिलियन से कम आबादी वाली श्रेणी में देश के 62 शहरों में से जालंधर को 32वां सुरक्षित शहर चुना गया था। जालंधर शहर ने 52.18 अंक प्राप्त किए थे और पंजाब का अकेला शहर था, जो इस श्रेणी में आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।