मुजफ्फगरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव कमरूद्दीननगर में शराब पीने से रोकने पर एक युवक ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शराब पीने से रोका तो पत्नी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक थी वारदात, देखिए तस्वीरें
इसके बाद बिना मायके पक्ष को सूचना दिए दिन निकलते ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने श्मशान घाट से शव की हड्डियां व राख के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
गाजियाबाद जनपद के भोपुरा निवासी पुष्पा (35) की शादी सात साल पूर्व गांव कमरूद्दीननगर निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे लक्की (5) व प्रियांश (3) हैं। पुष्पा के भाई सूरज ने शुक्रवार को तहरीर देते हुए बताया कि देवेंद्र शराब का का आदी है, जिसका पुष्पा के साथ गुरुवार देर रात शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था।
आरोप है कि देवेंद्र ने पत्नी को डंडे से बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि देवेंद्र ने मायके पक्ष को सूचना दिए बिना शुक्रवार तड़के ही ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इंस्पेक्टर एमएस गिल का कहना है कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की पिटाई की थी, जिसकी रात में ही मौत हो गई थी। शव की हड्डियां व राख के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/