बेटा ड्यूटी पर तैनात था और एक दिन पहले ही परिवार के सभी सदस्यों से ठीक-ठाक बात हुई थी। 21 जनवरी को सिपाही अंकुर की शादी होनी थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि बसने से पहले ही अंकुर का घर उजड़ जाएगा। बेटे की हत्या की खबर सुनते ही मां बेहोश हो गई और पिता कुछ समझ नहीं पाए कि आखिर यह क्या हो गया। आगे देखिए कुछ खास तस्वीरें:-
2 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गांव मंगलौरा निवासी यूपी पुलिस के सिपाही अंकुर चौधरी की गोली लगने से मौत होने की खबर मिलते ही घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दस दिन बाद उसकी शादी होनी थी। कार्ड भी बंटने लगे थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक है।
3 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
चौसाना क्षेत्र के गांव मंगलौरा निवासी अंकुर चौधरी (26) पुत्र राजकुमार का 2015 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर चयन हुआ था। उनकी ट्रेनिंग फिरोजाबाद पुलिस अकादमी में हुई थी। वर्तमान में जिला मेरठ के फलावदा कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात थे।
4 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार सुबह परिजनों को अंकुर की मौत की खबर पहुंची तो गहरा सदमा लगा। माता-पिता, भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण सूचना के बाद मेरठ के लिए रवाना हो गए थे।
5 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि अंकुर की 21 जनवरी को शादी होनी थी। उनकी हसनपुर बारात जानी थी। तीन दिन बाद 14 जनवरी से एक माह के लिए उन्हें छुट्टी आना था। घर में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। घर और घेर में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। शादी की खुशियां एक झटके में ही मातम में बदल गई। शादी के कार्ड छप चुके थे और रिश्तेदारी, परिचितों व मित्रों को बांटने भी शुरू हो गए थे। अंकुर की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। ग्रामीणों, परिजनों, रिश्तेदारों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।