ठेकेदार बनकर परिवार के लिए पैसा कमाना चाहता था साहिल, लेकिन जिसने ठेकेदारी करने को आगे बढ़ाया, उसने ही दगा दे दिया। पालिका में किसी पंजीकृत ठेकेदार के साथ जुड़कर कार्य करने वाले ठेकेदार साहिल को जब कई महीने तक उसका पैसा नहीं मिला, तो वह आर्थिक नुकसान में डूबता गया और तनाव में रहने लगा।
अपमान की हदें पार... थूक चाटने को कहा तो साहिल ने दे दी जान, फेसबुक पर बयां किया था दर्द
यह सभी बातें ठेकेदार साहिल की मां शमा परवीन ने रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान पुलिस को बताई। कस्बा चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी साहिल उर्फ टीपू ने बुधवार शाम घर पर जहर खाकर आत्महत्या की। साहिल ने आत्महत्या का जिम्मेदार चेयरपर्सन के पुत्र अरशद अंसारी सहित चार लोगों को ठहराया, जिसके लिए उसने फेसबुक पर सुसाइड नोट भी पोस्ट किया।
शमा परवीन ने बताया कि करीब 15 माह के 12 लाख रुपये ठेकेदारी के कार्य के अरशद अंसारी के पास थे। साहिल ने रुपये मांगे तो वह बहाना बनाकर टालने लगा। बुधवार को भी साहिल अपने रुपये मांगने नगरपालिका गया, तो वहां अरशद अंसारी यूनुस, फकरू व अन्य अज्ञात व्यक्ति कार्यालय में बैठे मिले थे। उन्होंने साहिल को गाली दी और थूक चाटने को कहा। रुपये न मिलने के कारण साहिल पहले से ही तनाव में रहता था, ऊपर से उसे अपमानित किया गया, जिस कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
दो साल से अरशद के साथ जुड़ा था साहिल
साहिल की मां शमा परवीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि साहिल के अरशद से मधुर संबंध थे। अरशद का करीबी व विश्वासपात्र होने के कारण साहिल को करीब दो साल पहले प्राइवेट रूप से शहर में निर्माण कराने के लिए नगरपालिका में ठेकेदार रख लिया था। जो भी ठेकेदारी का पैसा आता था वह अरशद अपने पास रख लेता था। रुपये मांगने पर पुलिस से फंसवाने और जान से मरवाने की धमकी देने लगा। साहिल की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।
यह भी पढ़ें: मिस्कान की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, अफसर भी हैरान
हमारे खिलाफ राजनीतिक साजिश - अरशद
चेयरपर्सन के पुत्र अरशद अंसारी का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। साहिल का उनके पास आना जाना था। साहिल ने आत्महत्या क्यों की, उन्हें मालूम नहीं और न ही मामले से उनका कोई वास्ता है।
यह भी पढ़ें: सुसाइड नोट में लिखी आखिरी ख्वाहिश... पापा जहां प्रेमी दफनाया, वहीं मुझे दफना देना
साहिल नहीं है पालिका में पंजीकृत ठेकेदार
नगर पालिका परिषद चांदपुर के अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक ने बताया कि साहिल का नाम नगरपालिका में पंजीकृत ठेकेदारों की सूची में नहीं है।
रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है - कोतवाल
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि ठेकेदार साहिल की मां की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहरीर में जो आरोप लगाए हैं, उन पर गंभीरता से जांच की जा रही है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/