फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस्कान की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, अफसर भी हैरान

Tue, 22 Oct 2019 07:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Oct 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
A girl committed suicide in village at Meerut district, and the love story has ended
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मिस्कान ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसका सपना इस तरह दफन हो जाएगा। उसका सपना सिर्फ इतना था कि जिस युवक से उसने मोहब्बत की, वह उसी से निकाह करना चाहती थी। लेकिन परिवार वालों को यह मंजूर नहीं था। फिर ऐसे हुआ प्रेम कहानी का खौफनाक अंत-

A girl committed suicide in village at Meerut district, and the love story has ended
एसपी देहात अविनाश पांडेय

पुलिस के अनुसार, मेरठ में फलावदा थाना क्षेत्र के पिलौना निवासी मोहम्मद खलील गुड़ व्यापारी है। खलील की बड़ी बेटी मुस्कान की शादी दो साल पहले लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी अरशद से हुई थी। इस समय अरशद का परिवार सनौता गांव के पास रह रहा है। खलील की छोटी बेटी मिस्कान (17) का मुस्कान के देवर सरताज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का कहना है कि किशोरी सरताज से शादी करना चाहती थी। लेकिन परिजनों ने विरोध किया।

A girl committed suicide in village at Meerut district, and the love story has ended
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं 15 दिन पहले सरताज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने बीमारी से मौत होना बताकर सरताज को सनौता गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया था। पुलिस ने बताया था कि सरताज ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी।

यह भी पढ़ें: फौजी की पत्नी की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत... सामने आई हर सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
A girl committed suicide in village at Meerut district, and the love story has ended
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं किशोरी मिस्कान ने सोमवार तड़के कमरे में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह छह बजे परिजन उठे तो किशोरी का शव फंदे पर लटका देखा। उसे डॉक्टर के ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

A girl committed suicide in village at Meerut district, and the love story has ended
एसपी देहात, अविनाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला

किशोरी ने पिता के नाम छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखा है कि पापा मैंने तुम्हारी बहुत बेइज्जती करा दी है। मेरी आखिरी ख्वाहिश है कि मेरे शव को सरताज की कब्र के पास में ही दफना देना आपकी.. मिस्कान। यह सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस अधिकारी सहित हर कोई हैरान रह गया।

किशोरी का अपनी बहन के देवर से प्रेम प्रसंग था। युवक की भी कुछ दिन पहले मौत हो गई थी, जिसकी पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी। सोमवार सुबह किशोरी ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। एक सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जा रही है। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed